भारत का पहला ऑनलाइन वक्फ बोर्ड... अकाउंट में भेजना होगा संपत्ति किराया

Kanak Durga Jha | Apr 29, 2025, 11:55 IST
Share
Indias first online Waqf Board Property rent sent to account the sootr
Indias first online Waqf Board Property rent sent to account the sootr

Online Waqf Board In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड देश का ऐसा पहला वक्फ बोर्ड है, जो अब वक्फ संपत्ति का किराया ऑनलाइन लेगा। इसके लिए मस्जिदों का अकाउंट ऑनलाइन खुलवाया गया है।

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड देश का ऐसा पहला वक्फ बोर्ड है, जो अब वक्फ संपत्ति का किराया ऑनलाइन लेगा। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। इस निर्णय के तहत प्रदेश के सभी जिलों की मस्जिदों का अकाउंट ऑनलाइन खुलवाया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...IIM की पढ़ाई अब फ्री में... साथ ही हर महीने 50,000 रुपए देगी साय सरकार


पहले जमीन बेचने का लग चुका है आरोप

वक्फ के पदाधिकारियों ने बताया कि, वक्फ बोर्ड की 500 करोड़ की संपत्ति पूर्व पदाधिकारियों की मदद से कब्जे में चली गई। इस नई प्रक्रिया से संपत्ति की आवक के साथ संपत्ति की निगरानी में भी आसानी होगी। उस मामले की शिकायत छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन को की है।छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के निर्देश का पालन मस्जिदों और मदरसों के अधिकारियों ने शुरू कर दिया है। मस्जिदों के पदाधिकारियों ने निर्देश जारी करके इसकी सूचना कॉपी छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों को भेजी है।

ये खबर भी पढ़िए...टीटीई बनके सारनाथ एक्सप्रेस में कर रहा था वसूली... पकड़ा गया

केंद्र सरकार की टीम करेगी छत्तीसगढ़ के

अधिकांश जिलों में ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया लागू हो गई है। वक्फ संपत्ति को जो किराए में लिया है उसे अकाउंट में पैसा जमा करना होगा। ऑफलाइन भुगतान स्वीकार नहीं होगा। जिलेवार मदरसा और मस्जिद के पदाधिकारी मासिक खर्च का ब्योरा भी बोर्ड को भेज रहे हैं। वक्फ बोर्ड का संशोधित बिल लागू होने के बाद केंद्र सरकार की टीम सभी राज्यों में वक्फ संपत्ति का ऑडिट कर रही है। इसी कड़ी में बीते दो हफ्ते से छत्तीसगढ़ में भी एक टीम जिलों में जाकर वक्फ संपत्तियों की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए...विधवा बहू का खर्चा अब उठाएंगे ससुराल वाले... हाई कोर्ट का आदेश

इस ऑडिट में विवादित संपत्ति, वक्फ के अधीन संपत्ति का ब्योरा लिया जा रहा है। वक्फ संपत्तियों से वक्फ बोर्ड की सालाना कितनी आमदनी आती है, इसका ब्योरा भी दिल्ली से आई टीम तैयार कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए...काल बना लिफ्ट... 3rd फ्लोर से गिरा युवक, 1 घंटे बाद मौत

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने किराया वसूलने की कौन सी नई प्रक्रिया लागू की है?
    छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड देश का पहला वक्फ बोर्ड बन गया है, जिसने वक्फ संपत्तियों का किराया अब ऑनलाइन लेने का निर्णय लिया है। इसके तहत मस्जिदों और मदरसों के खाते ऑनलाइन खोले गए हैं और अब किराया केवल बैंक ट्रांसफर के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।
  2. वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के संबंध में पूर्व में क्या आरोप लगे थे?
    पूर्व पदाधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने मिलीभगत कर वक्फ बोर्ड की करीब 500 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कब्जे में दिलवाया। इस संबंध में वक्फ बोर्ड ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन को शिकायत दी है।
  3. वक्फ संपत्तियों की जांच के लिए केंद्र सरकार ने क्या कदम उठाए हैं?
    वक्फ एक्ट में संशोधन के बाद केंद्र सरकार की एक टीम पूरे देश में वक्फ संपत्तियों का ऑडिट कर रही है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ में भी टीम दौरे पर है, जो वक्फ के अधीन विवादित और अन्य संपत्तियों की स्थिति, आमदनी और उपयोगिता की जानकारी इकट्ठा कर रही है।


waqf | amendment in waqf board act | Waqf Amend ment Bill | WaqfAct | waqf amendment bill 2025 | waqf bill | waqf bill updates | waqf board | waqf board amendment bill | छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड | वक्फ कानून | वक्फ प्रॉपर्टी

Tags:
  • वक्फ बोर्ड
  • waqf board
  • वक्फ प्रॉपर्टी
  • छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड
  • waqf
  • waqf bill
  • Waqf Amend ment Bill
  • waqf bill updates
  • waqf board amendment bill
  • amendment in waqf board act
  • waqf amendment bill 2025
  • वक्फ कानून
  • WaqfAct
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं