राष्ट्रपति ने जिस काम के लिए सम्मान दिया, उसी में गड़बड़ी, सरपंची गई
Gram Panchayat Patora Sarpanch Anjita Sahu dismissed : राष्ट्रपति ने जिस काम के लिए भिलाई की ग्राम पंचायत पतोरा की युवा सरपंच सम्मानित किया था, उसी में गड़बडी निकली है। नतीजा उनकी कुर्सी तो चली ही गई है। इसके साथ ही उन पर अगले छह साल के लिए चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी गई है। उन पर फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTT) के संचालन व आय-व्यय में गड़बड़ी के आरोप सही पाए गए हैं।
जज बनने बच्चे की प्री-डिलीवरी कराई, सिविल जज टॉपर श्वेता के संघर्ष...
रिलायंस स्मार्ट बाजार पर जुर्माना,खरीदारी करते समय आप भी ये जरूर देखें
इस गड़बड़ी की वजह से कुर्सी चली गई
ज्ञात हो कि अंजिता साहू को वेस्ट वाटर मैनेमेंट के लिए मार्च 2023 में नई दिल्ली में राष्ट्रपति ने स्वच्छ सुज सम्मान से सम्मानित किया था। पाटन एसडीएम की ओर से जारी आदेश के अनुसार वाटर एड इंडिया छत्तीसगढ़ के राज्य कार्यक्रम निदेशक ने 29 मार्च 2023 को मल- जल उपचार सयंत्र यानी एफएसटीटी को पंचायत के हैंडओवर कर दिया था। इसके बाद इसकी जिम्मेदारी पंचायत पर थी।
इस संबंध में पंचायत ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पारित किया, लेकिन रिकॉर्ड मेंटेन नहीं किया गया। सरपंच ने 24 हजार रुपए पंचायत के खाते में जमा किए, लेकिन इसकी जानकारी ग्रामसभा की मीटिंग के रिकॉर्ड में नहीं थी। इस पर ऑडिट की आपत्ति के बाद अंजिता की कुर्सी चली गई।
पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान घायल.. कैंप में बीजापुर SP भी
चर्च तोड़कर हिंदू बनाएंगे मंदिर, मिशनरियों ने 66000 लोगों को बनाया ईसाई
इन कार्यों की वजह से देशभर में मिला नाम
- स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय जल मिशन के अंतर्गत गांव से निकलने वाले गंदे पानी का उपचार कर सिंचाई व खाद के लिए उपयोग कर आय अर्जित की।
- गांव में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
- पंचायत भवन में सोलर पैनल का उपयोग कर बिजली की बचत की जा रही है।
- तीन हजार 900 आबादी वाले पतोरा पंचायत के भवन में वाई फाई की सुविधा भी है।
- यहां जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्रदान किया जाता है।
- दिव्यांगों को पेंशन का वितरण भी ऑनलाइन किया जाता है।
- गांव में दो सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। चार सीटर सामुदायिक शौचालय में एक थर्ड जेंडर और एक दिव्यांग के लिए बनाया गया है।
- प्रदेश की यह पहली पंचायत है, जहां ई रिक्शा से कचरा संगक्रह किया जाता है।
FAQ
- अंजिता साहू को किस कार्य के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था ?
अंजिता साहू को वेस्ट वाटर मैनेजमेंट के लिए मार्च 2023 में राष्ट्रपति द्वारा स्वच्छ सुज सम्मान से सम्मानित किया गया था। - अंजिता साहू पर किस प्रकार की गड़बड़ी के आरोप सही पाए गए ?
अंजिता साहू पर फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTT) के संचालन और आय-व्यय में गड़बड़ी के आरोप सही पाए गए। इसके अलावा, उन्होंने ग्रामसभा की मीटिंग के रिकॉर्ड में 24 हजार रुपए जमा करने की जानकारी दर्ज नहीं की थी। - गड़बड़ी के कारण अंजिता साहू पर क्या कार्रवाई हुई ?
गड़बड़ी के कारण अंजिता साहू को सरपंच पद से हटा दिया गया और अगले छह साल तक उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई।