कर्मचारियों के EPF में 40 लाख का घोटाला उजागर , हेड अकाउंटेंट गिरफ्तार

Marut raj | Nov 15, 2024, 07:45 IST
Head accountant arrested for committing fraud in employees EPF the sootr
Employees Provident Fund : कर्मचारियों की भविष्य निधि यानी ईपीएफ में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। गबन करने वाले हेड अकाउंटेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Employees Provident Fund : कर्मचारियों की भविष्य निधि यानी ईपीएफ में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। घोटाले की रकम भी बहुत बड़ी है। कर्मचारियों के ईपीएफ ( भविष्य निधि ) में गबन करने वाले हेड अकाउंटेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पांच महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था।



रायपुर में हुए रिटायर्ड अफसर के मर्डर में पाकिस्तान , भोपाल का कनेक्शन



2019 से कर रहा था काम

जानकारी के अनुसार राजनांदगांव ( Rajnandgaon ) जिले में गायत्री शिक्षण समिति है। इसके कर्मचारियों के ईपीएफ में 40 लाख रुपए का गबन किया गया है। शिक्षण समिति के कर्मचारियों के Employees Provident Fund में फर्जीवाड़ा का खुलासा होने के बाद ही आरोपी फरार हो गया था। आरोपी का नाम उत्तम विश्वास ( 44 साल ) है। यह भिलाई के सुपेला इलाके में आने वाले राधिका नगर का रहने वाला है। वह 2019 से गायत्री शिक्षण समिति में हेड अकाउंटेंट के रूप में काम कर रहा था।



छत्तीसगढ़ में कुएं से निकला पेट्रोल, बाल्टी भर-भरकर ले गए लोग



SBI बोली-छत्तीसगढ़ , MP पूरे देश में सबसे महंगे, राजस्थान सबसे सस्ता



भिलाई से किया गया गिरफ्तार

गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने इस मामले में 4 जून 2024 को केस दर्ज किया था। कोतवाली थाने में आरोपी हेड अकाउंटेंट उत्तम विश्वास के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई थी। करीब 5 महीने की लगातार जांच और दबिश के बाद भिलाई से उसे गिरफ्तार किया जा सका। आरोपी ने पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में अपना जुर्म भी कबूल कर लिया।



CG Breaking : पहले दिन ही धान खरीदी केंद्र पर किसान ने लगाई फांसी



FAQ

  1. EPFO या कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्या है ?
    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी Employees Provident Fund Organisation ( EPFO ) भारत सरकार द्वारा स्थापित एक वैधानिक संस्था है। इसका काम मुख्य रूप से लोगों को सेवानिवृत्ति के लिए बचत करने को प्रोत्साहित करना है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में कार्यरत सभी कर्मचारियों के लिए बचत का एक प्रमुख साधन है। EPFO की शुरुआत 15 नवंबर 1951 को कर्मचारी भविष्य निधि अध्यादेश के आने के बाद हुई थी।


Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • EPFO
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
  • कर्मचारी भविष्य निधि
  • cg news in hindi
  • EPFO New Facility
  • EPFO Claim Settlement
  • EPFO Claim
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today