CG Weather Update : अगले 5 दिनों तक जमकर होगी बारिश, बना हुआ है सिस्टम... Yellow Alert जारी
Kanak Durga Jha | Aug 20, 2024, 17:18 IST
heavy rain for 5 days in chhattisgarh
अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ जमकर बारिश होगी। साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ जमकर बारिश होगी। साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और रायगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों तक सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। बाकी संभागों में फिलहाल बारिश पर ब्रेक लग सकता है।
प्रदेश में सबसे अधिक बारिश बस्तर संभाग में हो रही है। बस्तर संभाग के बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में जमकर बारिश हो रही है। इसके साथ ही बलरामपुर में 1152.5 मिलीमीटर बारिश हुई जो औसत से 71 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं प्रदेश में सबसे कम बारिश भिलाई में हुई है। इसके अलावा 5 जिले सरगुजा ,सारंगढ़- बिलाईगढ़, महासमुंद , जांजगीर और बेमेतरा में समय से कम बारिश हुई है।
भयंकर बारिश से बस्तर में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। बारिश का पानी लोगों के घर के अंदर घुस रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ का दूसरे राज्यों से सड़क संपर्क टूट गया है। कई गांवों का संपर्क शहरी इलाके से टूट गया है। वहीं नदी नाले उफान पर है।
इस बार बारिश ने अपनी परीक्षा पास कर ली है। प्रदेश में इस साल अच्छी बारिश हुई है। सभी बड़े-बड़े नदी नाले उफान पर है। प्रदेश की खारुन नदी, शिवनाथ नदी व बस्तर की नदियों में पानी ऊपर तक भर गया है। इसे देखते हुए पर्यटन विभाग ने बस्तर के कई पर्यटन सथलों पर दर्शन के लिए रोक लगा दी है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
बस्तर संभाग में सबसे ज्यादा बारिश
बस्तर में बाढ़ जैसे हालात
भर गए नदी नाले
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta