छत्तीसगढ़ के मुसलमानों ने नसरल्लाह की मौत पर मनाया शोक , दुकानें बंद कर निकाला कैंडल मार्च

Marut raj | Sept 30, 2024, 15:04 IST
Share
Hezbollah Chief Hassan Nasrallah Death Chhattisgarh Raipur Muslim Shia Community Candle March the sootr
Hezbollah Chief Hassan Nasrallah Death Chhattisgarh Raipur Muslim Shia Community Candle March the sootr

Hezbollah Chief Hassan Nasrallah Death : आज सोमवार 30 सितंबर की रात को मजलिस यानी शोक सभा का आयोजन रायपुर के मुस्लिमों द्वारा किया गया है। इजराइली हमले के 20 घंटे बाद हिजबुल्लाह ने अपने चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने की बात स्वीकार की है।

Hezbollah Chief Hassan Nasrallah Death : हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत पर छत्तीसगढ़ के रायपुर में मुसलमानों ने शोक मनाया है। रायपुर का शिया समुदाय रविवार रात सड़क पर उतर आया। हाथों में बैनर लिए इन्होंने कैंडल मार्च निकाला। इन्होंने काले कपड़े पहनकर इजराइली हमले के विरोध में प्रदर्शन किया।

हैदरी मस्जिद से हुसैनी चौक तक निकाला गया कैंडल मार्च

हैदरी मस्जिद से हुसैनी चौक तक रात 9.15 बजे कैंडल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग इस दौरान हाथ में कैंडल के साथ नसरल्लाह के पोस्टर पकड़े हुए थे। इससे पहले शिया समुदाय के लोगों ने सुबह से ही अपनी दुकानें बंद रखीं और शोक मनाया।

जराइल और अमेरिका मुर्दाबाद के पोस्टर

कैंडल मार्च के दौरान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोमीनपारा में नसरल्लाह को श्रद्धांजलि देते बड़ा पोस्टर लगाया गया। इस पोस्टर में इजराइल, अमेरिका और सऊदी मुर्दाबाद के नारे लिखे गए।

ज्ञात हो कि इजराइली हमले के 20 घंटे बाद हिजबुल्लाह ने अपने चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने की बात स्वीकार की है। हिजबुल्लाह ने अपने बयान में शनिवार शाम 5 बजे कहा कि शुक्रवार रात साढ़े 9 बजे इजराइल के हवाई हमलों में उसके चीफ नसरल्लाह की मौत हो गई।

ज्ञात हो कि इजराइली सेना ने बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 80 टन बम से हमला किया था । यह हमला इतना भीषण था कि आसपास की 6 बिल्डिंग ध्वस्त हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नसरल्लाह अपनी बेटी के साथ यहीं मौजूद था।

Tags:
  • Hezbollah Chief Nasrallah
  • Hezbollah Chief Hassan Nasrallah Death
  • Chhattisgarh Raipur Muslim Shia Community
  • Muslim Shia Community Raipur
  • Muslim Community Candle March Raipur
  • Muslim Community Raipur
  • Hezbollah NEW Chief
  • Hezbollah Chief NEW
  • हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह
  • मुस्लिम कैंडल मार्च रायपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती