करोड़ों की ठगी केस के आरोपी भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव को हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

Marut raj | Oct 07, 2024, 18:16 IST
Share
High Court refused grant bail KK Srivastava accused fraud case the sootr
High Court refused grant bail KK Srivastava accused fraud case the sootr

KK Shrivastava Fraud Case : केके श्रीवास्तव पर 15 करोड़ की धोखाधड़ी और ठगी का आरोप है। इस केस में वह फरार है। उस पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

KK Shrivastava Fraud Case : करोड़ों की ठगी के केस में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ठगी केस में बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने श्रीवास्तव की याचिका को खारिज कर दिया है।

दस हजार रुपए का इनाम रखा गया है

उल्लेखनीय है कि केके श्रीवास्तव पर 15 करोड़ की धोखाधड़ी और ठगी का आरोप है। इस केस में वह फरार है। उस पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

दिल्ली की कंपनी ने कराया है केस दर्ज

ज्ञात हो कि भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव पर आरोप है कि उसने दिल्ली की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 500 करोड़ रुपए का ठेका दिलाने का झांसा दिया था। इसके चलते रावत एसोसिएट्स के मालिक अर्जुन रावत ने जुलाई 2023 में 15 करोड़ रुपए श्रीवास्तव को दिए थे। श्रीवास्तव ने पैसे तो ले लिए, लेकिन काम नहीं दिलाया। रावत एसोसिएट्स कंपनी की ओर से रायपुर के तेलीबांधा थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया था। केस दर्ज होने के बाद से ही केके श्रीवास्तव और उनकी पत्नी कंचन फरार है।

Tags:
  • Bhupesh Baghel
  • CG News
  • cg news hindi
  • भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव
  • KK Srivastava close to Bhupesh Baghel
  • केके श्रीवास्तव पर इनाम घोषित
  • KK Srivastava accused fraud case
  • केके श्रीवास्तव फ्रॉड केस
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनीपुलेट की, रिटायर जस्टिस पर दबाव डाल महापौर, पार्षद को बचाया

By Sanjay Gupta

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनीपुलेट की, रिटायर जस्टिस पर दबाव डाल महापौर, पार्षद को बचाया
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

By Harrison Masih

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची
सीएचसी राजपुर है ही नहीं तो बजट कैसे बना, स्वास्थ्य विभाग की खरीदी सूची में बड़ी विसंगति

By Arohi Raj

सीएचसी राजपुर है ही नहीं तो बजट कैसे बना, स्वास्थ्य विभाग की खरीदी सूची में बड़ी विसंगति
राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम कैसे बदलेगा और लोगों पर क्या असर पड़ेगा?

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम कैसे बदलेगा और लोगों पर क्या असर पड़ेगा?
एलपीजी ई-केवाईसी नहीं होने से माननीयों पर भी गिरी गाज, मंत्री-विधायक समेत 83 हजार कनेक्शन ब्लॉक

By Aman Vaishnav

एलपीजी ई-केवाईसी नहीं होने से माननीयों पर भी गिरी गाज, मंत्री-विधायक समेत 83 हजार कनेक्शन ब्लॉक
सांदीपनि स्कूल बस सुविधा का वादा अधूरा: 19 जिलों के करीब 1.5 लाख बच्चे पैदल या जोखिम भरे साधनों से स्कूल जाने को मजबूर हैं

By Arohi Raj

सांदीपनि स्कूल बस सुविधा का वादा अधूरा: 19 जिलों के करीब 1.5 लाख बच्चे पैदल या जोखिम भरे साधनों से स्कूल जाने को मजबूर हैं
12 साल बाद मथुरावाला की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट आदेश के बाद हुई कार्रवाई

By Sanjay Gupta

12 साल बाद मथुरावाला की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट आदेश के बाद हुई कार्रवाई