छत्तीसगढ़ में प्रमोशन में रिजर्वेशन मामले को लेकर राज्य सरकार को झटका, आरक्षण पर रोक के स्टे को हाईकोर्ट ने किया खारिज
Vikram Jain | Nov 23, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ में प्रमोशन में रिजर्वेशन मामले को लेकर राज्य सरकार को झटका, आरक्षण पर रोक के स्टे को हाईकोर्ट ने किया खारिज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पदोन्नति आरक्षण को लेकर सुनवाई हुई है। फैसले से राज्य सरकार को करारा झटका लगा है।
शिवम दुबे, RAIPUR. नौकरी में पदोन्नति के आरक्षण मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार के द्वारा पदोन्नति में दिए जाने वाले आरक्षण पर रोक के स्टे को खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद राज्य सरकार को करारा झटका लगा है। बता दें कि पदोन्नति में रिजर्वेशन की प्रक्रिया पर हाईकोर्ट द्वारा लगाए गए स्टे को हटाने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रफुल्ल भारत के अनुसार राज्य सरकार की यह याचिका खारिज होने का अर्थ है जब तक इस मामले की अंतिम सुनवाई नहीं हो जाती है, तब तक किसी भी प्रकार से पदोन्नति में आरक्षण लागू नहीं होगा।
क्या है यह आरक्षण मामला?
राज्य में होने वाली पदोन्नति में दिए जाने वाले आरक्षण के खिलाफ हाईकोर्ट में यह याचिका लगाई गई थी। विद्युत मंडल के कर्मचारी विष्णु प्रसन्न शर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रफुल्ल भारत और अधिवक्ता विवेक शर्मा ने इसे दायर की थी। इस स्टे मामले में लगातार हुई बहस और मामले में प्रारंभिक सुनवाई के बाद याचिकाकर्ता के तर्कों से सहमत होते हुए हाईकोर्ट ने पदोन्नति में रिजर्वेशन पर रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट ने पदोन्नति में रिजर्वेशन पर रोक का आदेश 9 दिसंबर 2019 को पारित किया था। राज्य सरकार की ओर से यह स्थगन हटाने के लिए याचिका दायर की गई थी। जिसे सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया है। आरक्षण के मामले पर पहले से घिरी भूपेश सरकार के लिए हाईकोर्ट का यह फैसला करारा झटका है।

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA