गृहमंत्री की चेतावनी... शिक्षा दूतों की हत्या करने वालों को पुनर्वास का लाभ नहीं मिलेगा

Kanak Durga Jha | Aug 01, 2025, 22:18 IST
Share
Home Ministers warning kill teachers not get benefit rehabilitation
Home Ministers warning kill teachers not get benefit rehabilitation

गृहमंत्री विजय शर्मा ने चेतावनी दी है कि जो माओवादी शिक्षा दूतों की हत्या में शामिल पाए जाएंगे, उन्हें पुनर्वास योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा।

बस्तर अंचल में माओवादियों द्वारा शिक्षा दूतों की हत्या की घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ऐसे माओवादियों को राज्य सरकार पुनर्वास योजना का कोई लाभ नहीं देगी। गृह मंत्री ने कहा कि अगर यह साबित होता है कि किसी माओवादी ने हमारे शिक्षा दूत की हत्या की है, तो सरकार ऐसे अपराधियों के लिए पुनर्वास के सभी रास्ते सदा के लिए बंद कर देगी।

शर्मा ने कहा - नक्सलियों द्वारा शिक्षकों को निशाना बनाया जाता है


जगदलपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान शर्मा ने कहा कि माओवादी खुद चाहते हैं कि बस्तर का बच्चा शिक्षा से वंचित रह जाए, जबकि उनके अपने बच्चे दिल्ली, हैदराबाद और विदेशों की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों में पढ़ रहे हैं। यह दोगलापन है। वे नहीं चाहते कि बस्तर का भविष्य उज्ज्वल हो, इसलिए स्कूलों को उड़ाया जाता है, शिक्षकों को निशाना बनाया जाता है।

शर्मा ने शिक्षा दूतों की हत्या को बताया ‘निराधाम प्रवृत्ति’ गृह मंत्री विजय शर्मा ने इन घटनाओं को बस्तर की विकास प्रक्रिया को रोकने की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक जो बच्चों को भविष्य देने के लिए मेहनत कर रहा है, उसे मार देना न केवल क्रूरता है, बल्कि समाज और मानवता के विरुद्ध अपराध है।
  • सख्त चेतावनी – शिक्षा दूतों के हत्यारों को नहीं मिलेगा पुनर्वास
  • गृह मंत्री का बयान – बस्तर का बच्चा पढ़े, यही सरकार की प्राथमिकता
  • दोगलापन उजागर – माओवादियों के बच्चे पढ़ते विदेश, बस्तर में स्कूल उड़ाते
  • सुरक्षा का भरोसा – स्कूल और शिक्षा कर्मियों की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
  • समाज में चिंता – शिक्षा पर हमले को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी


यह प्रवृत्ति बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा दूतों और स्कूलों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी और माओवादी हिंसा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि हाल के दिनों में बस्तर के माओवाद प्रभावित इलाकों में कई शिक्षा दूतों की हत्या की गई है, जिनमें प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक और समुदाय में शिक्षा को बढ़ावा देने वाले लोग शामिल हैं।

इन घटनाओं को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में गहरी चिंता जताई गई है। सरकार की इस सख्त चेतावनी से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि अब माओवादियों के खिलाफ पुनर्वास नीति के अंतर्गत कोई नरमी नहीं बरती जाएगी, खासकर जब बात शिक्षा और बच्चों के भविष्य की हो।

FAQ

  1. किसने माओवादियों को चेतावनी दी है?
    उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने।
  2. चेतावनी किस मामले को लेकर दी गई है?
    शिक्षा दूतों की हत्या करने वाले माओवादियों को लेकर।
  3. गृह मंत्री ने माओवादियों की कौन सी मानसिकता पर सवाल उठाया?
    वे बस्तर के बच्चों को शिक्षा से वंचित रखते हैं, जबकि अपने बच्चों को बाहर पढ़ाते हैं।
  4. सरकार का क्या रुख है उन माओवादियों के प्रति जो शिक्षक की हत्या करते हैं?
    उन्हें पुनर्वास योजना से बाहर कर दिया जाएगा।
गृहमंत्री विजय शर्मा का कड़ा रुख | छत्तीसगढ़ गृहमंत्री विजय शर्मा



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • गृहमंत्री विजय शर्मा
  • छत्तीसगढ़ गृहमंत्री विजय शर्मा
  • गृहमंत्री विजय शर्मा का कड़ा रुख
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी

By Ramanand Tiwari

MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?

By Ramanand Tiwari

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज

By Ramanand Tiwari

IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर

By Ramanand Tiwari

भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति

By Neel Tiwari

राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?

By Ram Krishna Gautam

सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?