गृहमंत्री की चेतावनी... शिक्षा दूतों की हत्या करने वालों को पुनर्वास का लाभ नहीं मिलेगा
Kanak Durga Jha | Aug 01, 2025, 22:18 IST
Home Ministers warning kill teachers not get benefit rehabilitation
गृहमंत्री विजय शर्मा ने चेतावनी दी है कि जो माओवादी शिक्षा दूतों की हत्या में शामिल पाए जाएंगे, उन्हें पुनर्वास योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा।
बस्तर अंचल में माओवादियों द्वारा शिक्षा दूतों की हत्या की घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ऐसे माओवादियों को राज्य सरकार पुनर्वास योजना का कोई लाभ नहीं देगी। गृह मंत्री ने कहा कि अगर यह साबित होता है कि किसी माओवादी ने हमारे शिक्षा दूत की हत्या की है, तो सरकार ऐसे अपराधियों के लिए पुनर्वास के सभी रास्ते सदा के लिए बंद कर देगी।
जगदलपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान शर्मा ने कहा कि माओवादी खुद चाहते हैं कि बस्तर का बच्चा शिक्षा से वंचित रह जाए, जबकि उनके अपने बच्चे दिल्ली, हैदराबाद और विदेशों की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों में पढ़ रहे हैं। यह दोगलापन है। वे नहीं चाहते कि बस्तर का भविष्य उज्ज्वल हो, इसलिए स्कूलों को उड़ाया जाता है, शिक्षकों को निशाना बनाया जाता है।
यह प्रवृत्ति बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा दूतों और स्कूलों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी और माओवादी हिंसा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि हाल के दिनों में बस्तर के माओवाद प्रभावित इलाकों में कई शिक्षा दूतों की हत्या की गई है, जिनमें प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक और समुदाय में शिक्षा को बढ़ावा देने वाले लोग शामिल हैं।
इन घटनाओं को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में गहरी चिंता जताई गई है। सरकार की इस सख्त चेतावनी से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि अब माओवादियों के खिलाफ पुनर्वास नीति के अंतर्गत कोई नरमी नहीं बरती जाएगी, खासकर जब बात शिक्षा और बच्चों के भविष्य की हो।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
शर्मा ने कहा - नक्सलियों द्वारा शिक्षकों को निशाना बनाया जाता है
जगदलपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान शर्मा ने कहा कि माओवादी खुद चाहते हैं कि बस्तर का बच्चा शिक्षा से वंचित रह जाए, जबकि उनके अपने बच्चे दिल्ली, हैदराबाद और विदेशों की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों में पढ़ रहे हैं। यह दोगलापन है। वे नहीं चाहते कि बस्तर का भविष्य उज्ज्वल हो, इसलिए स्कूलों को उड़ाया जाता है, शिक्षकों को निशाना बनाया जाता है।
शर्मा ने शिक्षा दूतों की हत्या को बताया ‘निराधाम प्रवृत्ति’ गृह मंत्री विजय शर्मा ने इन घटनाओं को बस्तर की विकास प्रक्रिया को रोकने की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक जो बच्चों को भविष्य देने के लिए मेहनत कर रहा है, उसे मार देना न केवल क्रूरता है, बल्कि समाज और मानवता के विरुद्ध अपराध है।
|
यह प्रवृत्ति बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा दूतों और स्कूलों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी और माओवादी हिंसा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि हाल के दिनों में बस्तर के माओवाद प्रभावित इलाकों में कई शिक्षा दूतों की हत्या की गई है, जिनमें प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक और समुदाय में शिक्षा को बढ़ावा देने वाले लोग शामिल हैं।
इन घटनाओं को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में गहरी चिंता जताई गई है। सरकार की इस सख्त चेतावनी से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि अब माओवादियों के खिलाफ पुनर्वास नीति के अंतर्गत कोई नरमी नहीं बरती जाएगी, खासकर जब बात शिक्षा और बच्चों के भविष्य की हो।
FAQ
- किसने माओवादियों को चेतावनी दी है?
उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने। - चेतावनी किस मामले को लेकर दी गई है?
शिक्षा दूतों की हत्या करने वाले माओवादियों को लेकर। - गृह मंत्री ने माओवादियों की कौन सी मानसिकता पर सवाल उठाया?
वे बस्तर के बच्चों को शिक्षा से वंचित रखते हैं, जबकि अपने बच्चों को बाहर पढ़ाते हैं। - सरकार का क्या रुख है उन माओवादियों के प्रति जो शिक्षक की हत्या करते हैं?
उन्हें पुनर्वास योजना से बाहर कर दिया जाएगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA