क्रिप्टो में निवेश पर मिलेगा बड़ा फायदा... ठग लिए 1.11 करोड़ ठगे
Kanak Durga Jha | Aug 12, 2025, 09:35 IST
huge profit investing crypto 1.11 crores were cheated
Cryptocurrency Fraud Case : राजधानी और आसपास के 12 से अधिक लोगों से क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर मोटा मुनाफा का झांसा देकर 1.11 करोड़ की ठगी कर ली गई।
रायपुर और आसपास के इलाकों में 12 से ज्यादा लोगों से क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 1.11 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, दो प्रॉपर्टी डीलरों ने लोगों को विश्वास दिलाया कि निवेश करने पर उन्हें 1000 वर्गफुट जमीन और 75 हजार रुपये कमीशन मिलेगा।
कई पीड़ितों ने तो अपनी पैतृक संपत्ति बेचकर पैसा निवेश किया। शुरुआती दिनों में कुछ कमीशन मिला, लेकिन बाद में आरोपी लापता हो गए और पैसे शेयर बाजार में निवेश कर डुबा दिए। पुलिस ने एक आरोपी अभिषेक मसीह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मामला तब सामने आया जब देव बालोद निवासी भागीरथी यादव, जो कृषि दवा का कारोबार करता है, ने शिकायत दर्ज कराई। जून 2024 में उसकी मुलाकात कमल विहार निवासी अभिलाष मसीह और अभिषेक प्रवीण जोसेफ से हुई, जो देवपुरी में प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस चलाते थे। उन्होंने भागीरथी को 6 लाख रुपये निवेश करने पर जमीन और मासिक कमीशन का लालच दिया। भागीरथी ने रिश्तेदार से कर्ज लेकर राशि जमा की। एक महीने तक कमीशन दिया गया, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया गया।
जांच में पता चला कि आरोपियों ने रायपुर के अलावा बिलासपुर में भी संपत्तियां खरीदी हैं। पुलिस अब उनकी संपत्तियों की जानकारी जुटा रही है और कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में है। कुर्क संपत्तियों की नीलामी कर पीड़ितों को पैसे लौटाने की योजना बनाई जा रही है।
क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगे | क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग फ्रॉड | क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी | Fraud case | Chhattisgarh Fraud Case | CG Fraud Case | Fraud case in Raipur
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
कई पीड़ितों ने तो अपनी पैतृक संपत्ति बेचकर पैसा निवेश किया। शुरुआती दिनों में कुछ कमीशन मिला, लेकिन बाद में आरोपी लापता हो गए और पैसे शेयर बाजार में निवेश कर डुबा दिए। पुलिस ने एक आरोपी अभिषेक मसीह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
ऐसे हुआ खुलासा
फायदे के लिए कर दिए लाखों रुपए निवेश इसी तरह, डीडी नगर निवासी जीवन साहू ने अपनी पैतृक जमीन बेचकर 10 लाख रुपये आरोपियों को दिए और बाद में 2 लाख रुपये अतिरिक्त निवेश किए, लेकिन दो बार कमीशन मिलने के बाद भुगतान रुक गया। कई अन्य पीड़ितों ने रिश्तेदारों और बाजार से 10% ब्याज पर कर्ज लेकर भी पैसे दिए।
क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगे | क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग फ्रॉड | क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी | Fraud case | Chhattisgarh Fraud Case | CG Fraud Case | Fraud case in Raipur
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
शादीशुदा महिलाओं को फंसाने का खेल: ASI, डॉक्टर और साध्वी समेत 50 से अधिक महिलाओं के बनाए अश्लील वीडियो
By Sourabh Bhatnagar
संजय जैसवानी की केम्को च्यू कंपनी दिवालिया घोषित,साढ़े तीन करोड़ की रिकवरी में फंसा पेंच, बैंक उलझे
By Sanjay Gupta
मिठाई के डिब्बे के लिए युवक बना फर्जी इंस्पेक्टर, होटल मालिक ने पहुंचाया पुलिस थाने
By Ashish Bhardwaj
RPSC की SI भर्ती- 2025 के इंटरव्यू शुरू, 4019 अभ्यर्थी शामिल; लाइब्रेरियन भर्ती के भी साक्षात्कार इसी माह
By Jageshwar prasad
सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से साबित नहीं होती लड़की की उम्र, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपहरण के आरोपी को किया बरी
By Harrison Masih
आरसीए चुनाव के रिजल्ट राजस्थान हाईकोर्ट की सुनवाई पर निर्भर, 7 अक्टूबर को आदेश की उम्मीद
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में पशुधन मिशन में गड़बड़ी की जांच शुरू; रिकॉर्ड में 500 बकरियां, जमीन पर खाली फार्म
By Jyoti Mahender Bhardwaj