अवैध संबंध में रोड़ा बन रहा था पति, महिला ने सुपारी देकर मरवा डाला
Kanak Durga Jha | Published:
Husband illicit relationship woman him killed giving betel nut
छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बलौदा बाजार के सिमगा में एक महिला ने अपने ही पति को मरवा डाला। महिला ने अपने पति की हत्या कराने के लिए सुपारी दी थी।
छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बलौदा बाजार के सिमगा में एक महिला ने अपने ही पति को मरवा डाला। महिला ने अपने पति की हत्या कराने के लिए प्रमी को ही सुपारी दी थी। दरअसल, महिला का किसी गैर आदमी के साथ अवैध संबंध चल रहा था। दोंनों के प्रेम संबंध के बीच उनका पति रोड़ा बन रहा था। जिसके चलते महिला ने अपने पति को ही मरवा डाला। पति की हत्या कर महिला और उसके आशिक ने शहर के बाहर उसकी लाश फेंक दी।
महिला ने अपने प्रेमी (दीपक) को हत्या कराने के लिए 4 लाख रुपए सुपारी दिए थे। जिसके बाद तीन आरोपियों ने सर्जिकल ब्लेड से देवेंद्र का गला रेत दिया। सिमगा से 80 किलोमीटर दूर रायपुर-रायगढ़ हाईवे पर 13 सितंबर को उसकी लाश मिली थी। पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। हाथ में बने टैटू से भैंसो गांव के लोगों ने शव की पहचान देवेंद्र बनर्जी (उम्र - 37 साल) के रूप में की। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया रहा है कि, 13 सितंबर की दोपहर ढेका बाइपास रोड के किनारे एक युवक की लाश मिली। सूचना पर तोरवा पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। धारदार हथियार से युवक का गला रेता गया था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया। मामले में पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के जिलों से गुम इंसान की तलाश करने लगी।
पुलिस के छानबीन करने के दो दिन बाद मृतक की पहचान हुई। पुलिस ने जानकारी दी कि, जांजगीर-चाम्पा जिले के पामगढ़ क्षेत्र के भैंसो में रहने वाले कुछ लोगों ने हाथ में टैटू से देवेंद्र की पहचान की। पूछताछ में पता चला कि देवेंद्र का ससुराल ग्राम भैंसो ही है।
पुलिस ने फिर उसके परिजन और पत्नी अंजली (नैना) से पूछताछ की। शुरुआत में वो गोलमोल जवाब देकर गुमराह करती रही। पत्नी अंजली ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशे का आदी था। जिसका इलाज रायपुर में चल रहा था। इस वजह से वह कुछ दिनों के लिए अपने मायके चली गई थी। पत्नी के बयान के बाद पुलिस को उसपर शक होने लगा।
दीपक ने पूछताछ में बताया कि देवेंद्र नशे में आए दिन पत्नी से मारपीट करता था, इसलिए अंजलि ने उसे देवेंद्र की हत्या करने को कहा। फिर दीपक ने अपने भाई कमल महिलेश्वर (उम्र - 21 साल) दोस्त अनिल रजक (उम्र - 22 साल) विक्की लहरे उर्फ मक्खी (22) को चार लाख रुपए में देवेंद्र की हत्या की सुपारी दी।
तीनों आरोपी बलौदाबाजार जिले के सिमगा के डिहुपारा वार्ड नंबर 5 के रहने वाले हैं। आरोपियों के मुताबिक अंजली और उसके प्रेमी दीपक महिलेश्वर ने हत्या के बाद चार लाख रुपए देने की बात कही थी जो नहीं दिया गया।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
गला रेत कर मार डाला
सड़क किनारे मिली लाश
हाथ में बने क्रॉस और टैटू से हुई पहचान
पुलिस ने फिर उसके परिजन और पत्नी अंजली (नैना) से पूछताछ की। शुरुआत में वो गोलमोल जवाब देकर गुमराह करती रही। पत्नी अंजली ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशे का आदी था। जिसका इलाज रायपुर में चल रहा था। इस वजह से वह कुछ दिनों के लिए अपने मायके चली गई थी। पत्नी के बयान के बाद पुलिस को उसपर शक होने लगा।
पति को रास्ते से हटाने करवा दी
तीनों आरोपी सिमगा के रहने वाले
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari