मैं UK में रहता हूं, तुम्हारे लिए गिफ्ट भिजवाया है... कहकर युवती से की लाखों की ठगी, जानिए पूरा मामला

Kanak Durga Jha | Sept 21, 2024, 16:38 IST
Share
I sent gift for you saying cheated girl of lakhs of rupees
I sent gift for you saying cheated girl of lakhs of rupees

Chhattisgarh Cyber Fraud Case : छत्तीसगढ़ से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ठग ने एक युवती से फेसबुक में दोस्ती करने के बाद लाखों रूपए वसूल लिए।

Chhattisgarh Cyber Fraud Case : छत्तीसगढ़ से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ठग ने एक युवती से फेसबुक में दोस्ती करने के बाद लाखों रूपए वसूल लिए। ठग युवक ने युवती से कहा कि वह इंग्लैंड (UK) में रहता है और किसी बड़ी कंपनी में काम करता है। युवक की बातें सुनकर और उसका प्रोफाइल देखकर युवती ठग के झांसे में आ गई।

दे डाले लाखों रूपए

युवक (आनंद पटेल) ने पीड़िता को बताया कि वह गुजरात के सूरत का रहने वाला है। वह इंग्लैंड में रहकर ब्रिटिश एयरवेज में काम करता है। इसके बादफेसबुक में धीरे-धीरे दोंनों की दोस्ती गहरी होने लगी। बातचीत के दौरान उसने आठ सितंबर को गिफ्ट भेजने की बात कही।

गिफ्ट के लालच में आ गई युवती

गिफ्ट के लालच में आकर युवती ने उसे अपना पता दे दिया। इसके दूसरे ही दिन उन्हें अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर पार्सल के लिए 45 हजार 500 रुपये पेमेंट करने के लिए कहा। इस पर युवती ने 25 हजार आनलाइन और 20 हजार 500 रुपये बताए खाते में जमा कराए। इसके कुछ देर बाद उन्हें बताया गया कि पार्सल में 80 हजार पाउंड नगद है। इसके लिए उनसे एक लाख 57 हजार रुपये की मांग की गई।

इसके बाद रुपये जमा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी गई। रुपये जमा कराने के बाद उसने आरबीआइ को टैक्स देने के लिए कहा गया। इस तरह उनसे अलग-अलग बहानों से चार लाख 77 हजार 200 की ठगी कर ली गई। बाद में उनसे और रुपये मांगे गए तो स्वजन और जान-पहचान वालों को इस संबंध में बताया। तब उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। युवती ने पूरे मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Raipur Crime News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • Cyber ​​crime news
  • cg crime news
  • chhattisgarh cyber crime news
  • CG Cyber Crime news
  • Raipur Cyber Crime news
  • युवती से की लाखों की ठगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा