तोमर बंधुओं के खिलाफ आयकर और नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

Krishna Kumar Sikander | Jun 08, 2025, 18:29 IST
Income Tax and Municipal Corporation took big action against Tomar brothers the sootr
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूदखोरी का काला कारोबार चलाने वाले हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। रविवार को आयकर विभाग (IT) और नगर निगम की टीमें इनके घर पहुंचीं और संपत्तियों की जांच शुरू की।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूदखोरी का काला कारोबार चलाने वाले हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। आयकर विभाग (IT) और नगर निगम की टीमें इनके घर पहुंचीं और संपत्तियों की जांच शुरू की। अधिकारियों का लक्ष्य है यह पता लगाना कि तोमर बंधुओं के पास कितनी संपत्ति है, कितना टैक्स चुकाया जा रहा है और कितनी प्रॉपर्टी बेनामी है। दोनों भाई फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।



ये खबर भी पढ़ें... तोमर बंधुओं के कारनामे : अश्लील वीडियो और सूदखोरी के जरिए वसूली का खुलासा



नगर निगम की जांच, दस्तावेजों की पड़ताल

जोन 8 के कमिश्नर हितेंद्र यादव ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वीरेंद्र तोमर के घर पहुंची टीम ने उनके परिजनों से मकान से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। इन दस्तावेजों से यह जांचा जाएगा कि मकान बनाने की अनुमति और लागत कितनी थी। नगर निगम की टीमें अन्य संपत्तियों की भी जांच कर रही हैं।



ये खबर भी पढ़ें... तोमर बंधुओं का आपराधिक साम्राज्य और सिस्टम की नाकामी



आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति पर नजर

आयकर विभाग की टीमें तोमर बंधुओं की कुल संपत्ति, टैक्स चुकाने की स्थिति और बेनामी प्रॉपर्टी का पता लगाने में जुटी हैं। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही दोनों के परिजनों से भी पूछताछ हो सकती है।



ये खबर भी पढ़ें... लग्जरी कार, कैश, और सोना बरामद, हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर पर दबिश



हथियार, नकदी और दस्तावेज बरामद

पुलिस ने पहले छापेमारी में वीरेंद्र और रोहित के घर से 37 लाख रुपये से ज्यादा नकदी, 734 ग्राम सोना, 125 ग्राम चांदी, चार गाड़ियां, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, नोट गिनने की मशीन, जमीन के दस्तावेज, तलवारें, रिवॉल्वर, पिस्टल, जिंदा कारतूस और आवाजी कारतूस बरामद किए थे। जांच में शक है कि आवाजी कारतूस का इस्तेमाल कर्जदारों को धमकाने के लिए किया जाता था।



ये खबर भी पढ़ें... यहां हिस्ट्रीशीटर और गुंडों की लिस्ट में महिलाएं, गले पर चाकू रख लूटती हैं जेवर-रुपए



भतीजे से पूछताछ, फरार हैं मुख्य आरोपी

पुलिस ने तोमर बंधुओं के भतीजे दिव्यांश प्रताप तोमर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन उसने सारी जानकारी चाचा के पास होने की बात कहकर कुछ नहीं बताया। पुरानी बस्ती थाना प्रभारी योगेश कुमार कश्यप ने बताया कि वीरेंद्र और रोहित के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।



जांच का अगला चरण

पुलिस, आयकर विभाग और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई से तोमर बंधुओं के काले कारोबार का पर्दाफाश होने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में परिजनों से पूछताछ और संपत्तियों की गहन जांच से सूदखोरी के इस जाल का और खुलासा हो सकता है।





कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर | हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु | रायपुर के हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु | तोमर बंधुओं के खिलाफ आयकर और नगर निगम की बड़ी कार्रवाई | raipur Tomar brothers | Income Tax and Municipal Corporation took big action against Tomar brothers



Tags:
  • कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर
  • तोमर बंधुओं के कारनामे
  • हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु
  • रायपुर के हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु
  • तोमर बंधुओं के खिलाफ आयकर और नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
  • raipur Tomar brothers
  • Income Tax and Municipal Corporation took big action against Tomar brothers