CG के बडे़ बिल्डर के यहां भी IT RAID, शादी समारोह में पहुंचे आयकर के अफसर तो लोगों ने समझा बाराती, कई IAS और IPS से गठजोड़

Pratibha Rana | Jan 31, 2024, 11:03 IST
Share
CG के बडे़ बिल्डर के यहां भी IT RAID, शादी समारोह में पहुंचे आयकर के अफसर तो लोगों ने समझा बाराती, कई IAS और IPS से गठजोड़
CG के बडे़ बिल्डर के यहां भी IT RAID, शादी समारोह में पहुंचे आयकर के अफसर तो लोगों ने समझा बाराती, कई IAS और IPS से गठजोड़

आयकर विभाग ने बुधवार सुबह छत्‍तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के अंबिकापुर स्थित आवास पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। आयकर विभाग की टीम में mp और छत्‍तीसगढ़ के 10 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं।

IT Raid in Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ में एक बार फिर आयकर विभाग ने छापा मारा है। आयकर विभाग ने बुधवार (31 जनवरी) सुबह छत्‍तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के अंबिकापुर स्थित आवास पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। आयकर विभाग की टीम में मध्‍यप्रदेश और छत्‍तीसगढ़ के 10 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं। आयकर की टीम घर के अंदर दस्‍तावेजों की जांच कर रही है।

इधर, आयकर विभाग की टीम ने रायपुर, भिलाई के बड़े बिल्‍डर और कारोबारी के अलग- अलग ठिकानों पर दबिश दी है। आयकर की टीम ने भिलाई के अजय चौहान के इंपीरियल रिसोर्ट में सुबह 5 बजे से छापा मारा है। इनकम टैक्स के 5 अफसर यहां पहुंच कर पूछताछ कर रहे हैं। अजय चौहान के कर्मचारियों के मोबाइल आईटी के अफसरों ने अपने पास रख लिए हैं और जांच कर रहे हैं। आयकर विभाग ने रायपुर के राजीव नगर स्थित चंद्रभान शेरवानी समेत लॉ विस्टा सोसाइटी में कारोबारी अमर होरा के घर पर दबिश दी है. तेलीबांधा स्थित संदीप जैन के ठिकानों पर भी रेड पड़ी है।

कौन है ये अजय चौहान ?

आपको बता दें अजय चौहान भिलाई के रियल स्टेट में बड़ा नाम है। इनके द्वारा भिलाई और दुर्ग सहित कई स्थानों पर काफी बड़े प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं। रविवार की रात को यहां पर एक विवाह समारोह का आयोजन चौहान इंपीरियल में हो रहा था। आज सुबह जैसे ही इनकम टैक्स के पांच अफसर गाड़ियों में पहुंचे तो यहां पर सभी को लगा कि यह बाराती हैं। बाद में चौहान इंपीरियल के हाल में बैठकर अफसरों ने अपना परिचय इनकम टैक्स विभाग का दिया और अजय चौहान के कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ करने लगे। सभी के मोबाइल इनकम टैक्स के अफसरों ने जप्त कर लिए हैं। पूछताछ जारी है।

कई IAS और IPS के साथ है गहरा दोस्ताना

भिलाई और रायपुर में यह किसी से छिपा नहीं है कि रियल स्टेट संचालक अजय चौहान के संबंध छत्तीसगढ़ के कई बड़े आइएएस और आईपीएस के साथ हैं। इनकम टैक्स को लंबे समय से यह इनपुट मिल रहा था कि अजय चौहान के साथ अफसरों ने अपने पैसे भी प्रोजेक्ट में लगाए हैं।

नेहरू नगर में बनाया जा रहा है अंबानी के एंटीलिया जैसा बांग्ला

रियल स्टेट के संचालक अजय चौहान नेहरू नगर में मुंबई स्थित अंबानी के बंगले की तरह ही एंटीलिया का निर्माण भिलाई में करवा रहे हैं। इस बंगले का आर्किटेक्ट मुंबई से भिलाई समय-समय पर आया करते हैं।

Tags:
  • अमरजीत भगत
  • Amarjit Bhagat
  • Income Tax Raid In Bhilai
  • IT Raid in CG
  • BUILDER AJAY CHOUHAN
  • भिलाई में इनकम टैक्स का छापा
  • सीजी में आईटी का छापा
  • बिल्डर अजय चौहान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती