रायपुर में वन डे मैच, रोहित-विराट आएंगे, दक्षिण अफ्रिका से भिड़ेगी टीम

Marut raj | Mar 23, 2025, 15:05 IST
india south africa one day cricket match december 2025 raipur the sootr
india south africa one day cricket match december 2025 raipur : नवंबर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ODI सीरीज की शुरुआत होगी। 3 मैच रांची, एक मैच रायपुर में होगा।

india south africa one day cricket match december 2025 raipur : रायपुर में इंडियन क्रिकेट टीम आएगी। टीम में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल होंगे। दरअसल, छत्तीसगढ़ को इंटरनेशनल मैच की मेजबानी का दूसरी बार मौका मिला है, जब मेन स्ट्रीम क्रिकेट रायपुर में खेला जाएगा। इससे 2 साल पहले इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वन डे खेला गया था। ये रायपुर में खेला गया पहला वन डे था।



ये खबर भी पढ़ें... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए बन रहे 150 पक्के टॉयलेट



नवंबर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ODI सीरीज

रायपुर में अब होने जा रहा ये क्रिकेट मैच 3 दिसंबर को होगा। BCCI ने भारत और दक्षिण अफ्रिका के मैच के शैड्यूल जारी किए हैं। इसमें रायपुर को भी एक मैच मिला है। नवंबर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ODI सीरीज की शुरुआत होगी। 3 मैच रांची, एक मैच रायपुर में होगा।



ये है मैच शैड्यूल



पहला वनडे - 30 नवंबर - रांची


दूसरा वनडे - 3 दिसंबर - रायपुर


तीसरा वनडे - 6 दिसंबर - विजग


पहला टी20 - 9 दिसंबर - कटक


दूसरा टी20 - 11 दिसंबर - नागपुर


तीसरा टी20 - 14 दिसंबर - धर्मशाला


चौथा टी20 - 17 दिसंबर - लखनऊ


पांचवां टी20 - 19 दिसंबर - अहमदाबाद



ये खबर भी पढ़ें... 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट मई में आएगा, 26 से कॉपियां होंगी चेक



रायपुर आ सकते हैं ये खिलाड़ी


भारतीय टीम के कैप्टन रोहित शर्मा, शुभमन गिल , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।



दक्षिण अफ्रिका के टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन, कॉर्बिन बॉश जैसे खिलाड़ी रायपुर आ सकते हैं।



ये खबर भी पढ़ें... वकीलों ने करा दिया जज का ट्रांसफर, दो महीने से चल रही थी तना-तनी



रायपुर में देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम

भातर के बड़े क्रिकेट स्टेडियम में नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, गुजरात (1.10 लाख) और ईडन गार्डन, कोलकाता (68 हजार) के बाद भारत का तीसरा बड़ा क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। इस स्टेडियम में 65,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।



ये खबर भी पढ़ें... जिससे संघ की तकरार वही BJP को प्यारा, क्या है साहब की ब्यूटी का राज



भारतीय क्रिकेट टीम | शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम | शहीद वीर नारायण स्टेडियम रायपुर | Raipur News | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news toda



Tags:
  • Raipur News
  • भारतीय क्रिकेट टीम
  • विराट कोहली
  • CG News
  • शहीद वीर नारायण स्टेडियम रायपुर
  • शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम
  • कैप्टन रोहित शर्मा
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news live news
  • cg news live