इंडसइंड बैंक के कर्मचारी ने की बड़ी धोखाधड़ी, 31 ग्राहकों से लाखों रुपए लूटे
Kanak Durga Jha | Aug 01, 2025, 20:56 IST
Indusind Bank employee commits fraud loots lakhs rupees from 31 customers
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इंडसइंड बैंक के कर्मचारी द्वारा बड़ा बैंकिंग घोटाला सामने आया है। आरोपी ने ग्राहकों से लोन की किस्तें लेकर उन्हें फर्जी रसीदें दीं और रकम बैंक में जमा नहीं की।
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इंडसइंड बैंक के कर्मचारी ने 31 ग्राहकों से कुल 27 लाख की धोखाधड़ी की है। लोन की किस्त लेकर फर्जी रसीद दी और बैंक में पैसे जमा नहीं किए। मामला जगदलपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी बैंककर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राहक भीमधर मौर्य ने थाने में शिकायत में कि, 25 मार्च 2023 में ट्रैक्टर लेने के लिए लोन लेने इंडसइंड बैंक गया था। वहां के कर्मचारी से लोन लेने के संबंध में बातचीत किया। जिसने लोन के संबंध मे जानकारी दी। तब लोन लेने के लिए तैयार हुआ।
बैंक के जगदलपुर शाखा से 10 लाख 30 हजार रुपए का लोन सेंक्शन हो गया। हर 6-6 महीने में लोन की राशि जमा करने का समय निर्धारित था। आड़ावाल महिंद्रा युवा कंपनी से साल 2023 में ही 5 लाख रुपए डाउन पेमेंट कर ट्रैक्टर खरीदा था। बैंक के कर्मचारी अमन कुमार साव के पास लोन अकाउंट में अलग-अलग किस्त में बैंक में पैसे जमा कर रसीद लिया था।
वहीं, जब 28 जुलाई 2025 को NOC लेने बैंक गया तो मैनेजर ने लोन अमाउंट बचा है कहा। जब पैसे जमा करने की रसीद दिखाया तो उसे फर्जी बताया गया। जिसके बाद पुलिस थाने में धोखाधड़ी की लिखित शिकायत दी गई। वहीं जब पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
बैंककर्मी युवक अमन को पकड़ा गया। जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने जब मामला खंगाला तो पता चला कि इसने सिर्फ एक व्यक्ति से नहीं बल्कि 31 लोगों से कुल 27 लाख 43 हजार 955 रुपए ठगे हैं। सिटी कोतवाली प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
जानकारी के मुताबिक, ग्राहक भीमधर मौर्य ने थाने में शिकायत में कि, 25 मार्च 2023 में ट्रैक्टर लेने के लिए लोन लेने इंडसइंड बैंक गया था। वहां के कर्मचारी से लोन लेने के संबंध में बातचीत किया। जिसने लोन के संबंध मे जानकारी दी। तब लोन लेने के लिए तैयार हुआ।
ट्रैक्टर खरीदने लिया लोन
इस तरह जमा किए पैसे बैंक कर्मचारी अमन को 29 अगस्त 2024 को 1 लाख 99 हजार रुपए, 30 अगस्त 2024 को 1 लाख 99 हजार रुपए और 31 अगस्त को 2024 को 1 लाख 77 हजार रुपए कुल 5 लाख 75 हजार रुपए जमा किया। इससे पहले भी पैसे जमा किए थे। अमन कुमार साव ने पैसे जमा करने की रसीद कंप्यूटर से निकालकर दी।
|
NOC लेने गया तो धोखाधड़ी की मिली जानकारी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
FAQ
- यह धोखाधड़ी कहां की घटना है?
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर की। - आरोपी बैंककर्मी का नाम क्या है?
अमन कुमार साव। - ग्राहक को धोखाधड़ी की जानकारी कब हुई?
28 जुलाई 2025 को NOC लेने के दौरान। - आरोपी ने कुल कितने लोगों से धोखाधड़ी की?
कुल 31 लोगों से।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari