इजराइल में मरीजों का खाना बनाएंगी छग की बेटियां : सरकार दे रही अनोखा अवसर
VINAY VERMA | Jun 13, 2026, 13:37 IST
इजराइल भर्ती पर छग में भारी बवाल
छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से इजराइल में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जारी विज्ञापन ने विवाद खड़ा कर दिया है। सरकार इसे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर बता रही है। इधर, नर्सिंग समुदाय इसे प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान से जुड़ा गंभीर मुद्दा बता रहा है।
NEWS IN SHORT
- 3500 पदों पर इजराइल में भर्ती का विज्ञापन जारी
- 145 सेंटीमीटर हाइट और 45 किलो वजन अनिवार्य
- देखभाल के साथ खाना बनाना और कपड़े धोना होगा
- 90% महिलाओं की भर्ती का दावा, सुरक्षा पर उठे सवाल
- राज्यपाल से शिकायत, प्रक्रिया पर रोक की मांग
NEWS IN DETAIL
आवेदिका को अच्छी इंग्लिश आनी चाहिए। हाइट कम से कम 145 सेंटीमीटर और वजन 45 किलोग्राम होना जरूरी है। काम के लिए 2 साल का अनुबंध होगा। सरकार का कहना है कि यह भारत-इजराइल रोजगार कार्यक्रम के तहत रोजगार का बड़ा अवसर है।
3500 पदों में महिलाओं को प्राथमिकता
भर्ती में इन्हें होगी पात्रता
मरीजों के कपड़े धोना, खाना बनाना जिम्मेदारी
यहीं से सवाल खड़े हो रहे हैं
कि यदि भर्ती स्वास्थ्यकर्मियों और नर्सिंग योग्यताधारियों की हो रही है, तो उनसे घरेलू सहायक जैसे कार्य करवाने की आवश्यकता क्यों है? स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल पांडेय की मांग है कि सरकार प्रशिक्षित युवाओं को राज्य में ही नौकरी दे। इससे न केवल खाली पद भरेंगे। बल्कि मजबूरी में विदेश नहीं जाना होगा।
नर्सिंग की गरिमा पर चोट - कांग्रेस
क्या प्रदेश में नर्सों की कमी और बढ़ेगी?
कि सरकार एक तरफ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की बात करती है, दूसरी तरफ प्रशिक्षित मानव संसाधन को विदेशों में भेजने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ सकता है।
महिलाओं की सुरक्षा पर सबसे बड़ा सवाल
ऐसे माहौल में हजारों महिलाओं को रोजगार के लिए भेजने के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल उठता है कि क्या सरकार ने इन अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त बीमा, कानूनी सुरक्षा, आपातकालीन निकासी योजना, कार्यस्थल सुरक्षा और शिकायत निवारण तंत्र की व्यवस्था सार्वजनिक की है?
सरकार के लिए अवसर, विपक्ष के लिए मुद्दा
लेकिन दूसरी तरफ विपक्ष इसे रोजगार से ज्यादा सम्मान, सुरक्षा और पेशेवर पहचान का मुद्दा बना रहा है। सवाल यह है कि क्या छत्तीसगढ़ की बेटियों को स्वास्थ्यकर्मी के रूप में विदेश भेजा जा रहा है या घरेलू सहायिका जैसी भूमिका निभाने के लिए?
IMP FACTS
भर्ती में 90% महिलाओं को प्राथमिकता देने का दावा।
2 लाख रुपए प्रतिमाह तक वेतन का उल्लेख।
न्यूनतम 145 सेमी हाइट और 45 किलो वजन अनिवार्य।
नौकरी 2 साल के अनुबंध पर आधारित।
मरीजों की देखभाल के साथ खाना बनाना, कपड़े धोना और घरेलू कार्य भी जिम्मेदारी।
पात्रता में GNM, BSc Nursing, Post Basic BSc Nursing, Nursing Assistant, Midwife, Physiotherapy सहित स्वास्थ्य क्षेत्र की योग्यताएं शामिल।
शर्त: आवेदक पहले कभी इजराइल में काम न किया हो।
कांग्रेस ने राज्यपाल से शिकायत कर भर्ती प्रक्रिया पर रोक की मांग की।
महिला सुरक्षा, नर्सिंग पेशे की गरिमा और प्रदेश में नर्सिंग स्टाफ की कमी को लेकर विवाद गहराया।
अब सरकार को देना होगा जवाब
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह वास्तव में छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए दो लाख रुपये महीने वाला सुनहरा अवसर है, या फिर आकर्षक पैकेज के पीछे छिपी ऐसी शर्तें हैं, जो उनके सम्मान, सुरक्षा और पेशेवर पहचान पर सवाल खड़े करती हैं? सरकार को अब इन तमाम सवालों के स्पष्ट जवाब देने होंगे।
FAQ
- इजराइल भर्ती योजना में किस तरह की नौकरी है?
इस योजना में होम-बेस्ड केयरगिवर, नर्सिंग और हेल्थकेयर से जुड़े पद शामिल हैं, जहां मरीजों की देखभाल के साथ घरेलू कार्य भी करने होंगे। - इस भर्ती में किन लोगों को पात्र माना गया है?
GNM, BSc Nursing, Post Basic BSc Nursing, Nursing Assistant, Midwife और Physiotherapy जैसी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। - विवाद की मुख्य वजह क्या है?
नर्सिंग पेशे से जुड़े लोगों से घरेलू काम करवाने की शर्त, महिलाओं की सुरक्षा, शारीरिक मानक और प्रदेश के स्वास्थ्य स्टाफ पर पड़ने वाले असर को लेकर विवाद खड़ा हुआ है।
यह खबरें भी पढ़े...
ईरान-इजराइल युद्ध: तेल की बढ़ती कीमतों पर लगेगा लगाम, ट्रंप सरकार ने किया बड़ा फैसाल
विकसित भारत रोजगार योजना: पहली नौकरी लगते ही सरकार देगी 15 हजार, जानें कैसे
जंतर-मंतर पर कांग्रेस का सत्याग्रह; जीतू पटवारी समेत कई नेता हिरासत में। Delhi
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari