जांजगीर में पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान: 11 लाख से ज्यादा रुपयों के साथ युवक पकड़ाया, गिरफ्तार
Shivam Dubey | Sept 06, 2023, 24:00 IST
जांजगीर चांपा में पुलिस ने एक युवक को 11 लाख 1 हजार 800 रुपयों के साथ पकड़ा है। बता दें कि पुलिस इन दिनों विधानसभा चुनाव से पहले नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चला रही है
नितिन मिश्रा, JANJGIR. जांजगीर चांपा में पुलिस ने एक युवक को 11 लाख 1 हजार 800 रुपयों के साथ पकड़ा है। बता दें कि पुलिस इन दिनों विधानसभा चुनाव से पहले नाकाबंदी कर विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी से मिले पैसे की सूचना आयकर विभाग को दी गई है।
क्या मामला है
इस साल में आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस अवैध शराब और संदिग्ध व्यक्तियों पर कार्रवाई कर रही है। इसी तारतम्य में करुमाहु गांव के लीलागर नदी के पुल के पास पुलिस ने नाकाबंदी की है। पांच सितंबर की रात पुलिस ने बिलासपुर से अकलतरा जा रही ग्रैंड विटारा कार की तलाशी ली। कार में तीन युवक बैठे हुए थे। कार की डिक्की चेक करने पर पुलिस को एक काला बैग मिला। जिसमें 100,200, 50,10 और 500 रुपए के नोटों की गड्डी मिली। बैग में कुल 11 लाख 1 हजार 800 रुपए रखे हुए थे।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने पैसों का बैग मिलने पर युवकों से इस संबंध में पूछताछ की। लेकिन युवकों ने रुपयों का कोई भी दस्तावेज पुलिस को नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस ने मोहम्मद यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी कार ग्रैंड विटारा जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 11/ 4933 है। उसे जब्त कर लिया है। आरोपी के पास से मिले पैसों की जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 102 के तहत कार्रवाई की गई है।

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari