जवानों की बड़ी कार्रवाई, 24 लाख के इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार... बड़े धमाकों में था शामिल

Kanak Durga Jha | Aug 30, 2024, 14:46 IST
Share
Jawans arrested a Naxalite with bounty 24 lakhs
Jawans arrested a Naxalite with bounty 24 lakhs

छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। जवानों ने लाखों के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। खूंखार माओवादी पर पुलिस ने 24 लाख रुपए का इनाम था।

छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। जवानों ने लाखों के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। खूंखार माओवादी पर पुलिस ने 24 लाख रुपए का इनाम था। नक्सली महाराष्ट्र का रहने वाला था। पिछले कई सालों से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना तीनों राज्यों में सक्रिय था। पुलिस ने बताया कि, इनामी हार्डकोरनक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल था। इतना ही नहीं अलग-अलग राज्य में हुए बड़े हमलों में भी इसका हाथ था।

तीनों राज्यों में मामले दर्ज

गिरफ्तार इनामी हार्डकोरनक्सली विकास उर्फ सैनू मुंशी के खिलाफ तीनों राज्यों में मामले दर्ज है। विकास पर छत्तीसगढ़ में 8 लाख और महाराष्ट्र में 16 लाख रुपए का इनाम घोषित है। नक्सली विकास के खिलाफ तीनों राज्यों के अलग-अलग थानों में इस पर 35 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

बीमार था नक्सली विकास

मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सली विकास पिछले कई दिनों से बीमार था। इस दैरान विकास महाराष्ट्र के जंगल में छिपा हुआ था। लंबे समय से बीमार रहने के कारण नक्सली अपना इलाज कराने छत्तीसगढ़ आया था। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो सुरक्षाबलों की टीम विकास को गिरफ्तार करने पहुंची। सुरक्षाबलों की टीम विकास को भटपल्ली गांव से गिरफ्तार किया।

नक्सली दोस्त कर रहा था मदद

सुत्रों के मुताबिक, नक्सली विकास की बीमारी का इलाज कराने में दूसरा नक्सली दोस्त बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया कमेटी के हार्डकोर नक्सली दिलीप बेंड़जा उसकी मदद कर रहा था। विकास की मदद के लिए दिलीप ने कुछ ग्रामीण नक्सलियों को भी भेजे थे। इसके साथ ही दिलीप ने विकास को इलाज के लिए 80 हजार रूपए भेजे थे। जिसे सुरक्षाबलों ने जब्त कर लिया।

विकास को छोड़कर भागे नक्सली

दिलीप द्वारा भेजे गए ग्रामीण नक्सली विकास को खाट में उठाकर भटपल्ली गांव लाए थे। बताया जा रहा है कि विकास को इलाज के लिए जगदलपुर ले जाने वाले थे लेकिन, इससे पहले ही जवानों ने नक्सली विकास को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जवानों ने नक्सली विकास का इलाज कराया और ठीक हाेने के बाद उसे जेल भेज दिया।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • CG Naxal News
  • Chhattisgarh Naxal News
  • Bijapur Naxal Encounter
  • bastar naxal terror
  • bastar naxal news
  • basatr naxal terror
  • Jawans arrested a Naxalite with bounty 24 lakhs
  • naxal arrested
  • 24 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती