फ्रांस में रैम्प पर जलवा बिखेरेगी छत्तीसगढ़ की जूही

Harrison Masih | May 17, 2025, 14:45 IST
Juhi Chhattisgarh France ramp walk Cannes Film Festival the sootr
एक समय था जब बेटियों को बोझ समझा जाता था, लेकिन आज वही बेटियाँ समाज की ऊँचाइयों को छू रही हैं और हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं। ऐसी ही एक मिसाल बनी हैं छत्तीसगढ़ के दुर्ग की रहने वाली जूही व्यास।

एक समय था जब बेटियों को बोझ समझा जाता था, लेकिन आज वही बेटियाँ समाज की ऊँचाइयों को छू रही हैं और हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं। ऐसी ही एक मिसाल बनी हैं छत्तीसगढ़ के दुर्ग की रहने वाली जूही व्यास, जो अब विश्व स्तरीय मंच कांस फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं।



जूही व्यास 20 मई 2025 को फ्रांस में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में ग्लोबल वार्मिंग और विश्व शांति जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर रैम्प वॉक करेंगी। यह न केवल जूही के लिए बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और भारत के लिए गर्व का क्षण है।



ये खबर भी पढ़ें... परीक्षा लेकर भूल गई CGPSC... 4 साल से न इंटरव्यू लिया न दस्तावेज सत्यापन हुए



जागरूकता फैलाने की मुहिम

जूही ने बताया कि वह शनिवार को फ्रांस के लिए रवाना हो रही हैं। कांस में वे अपनी प्रस्तुति के माध्यम से जलवायु परिवर्तन और वैश्विक शांति पर सशक्त संदेश देंगी। उन्होंने कहा, "मेरी सोच हमेशा से स्पष्ट रही है। मैं जो भी करती हूँ, उसमें पहले से योजना तय होती है। जीवन की कठिनाइयों ने मुझे दूरदर्शी बना दिया है।"



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में पकड़े गए दो और बांग्लादेशी पति पत्नी, बना लिए थे आधार-पैन



जूही की उपलब्धियों की चमक

जूही व्यास कोई आम प्रतिभा नहीं हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने देश का नाम रोशन किया है:



2022 में मिस इंडिया आईएनसी प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप रहीं।



2023 में मिस ग्लोबल (कैलिफ़ोर्निया) में प्यूपल्स चॉइस अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।



2024 में चीन में आयोजित मिस ग्लोबल की जूरी पैनल में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।



2025 में एशियन-यूरोपियन पेरिस फैशन वीक में रैम्प वॉक कर चुकी हैं।



अब तक 6 अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर्स के लिए रैम्प वॉक कर चुकी हैं।



ये खबर भी पढ़ें... Weather Update : एक्टिव हुआ सिस्टम... अगले 48 घंटे तक होगी खतरनाक बारिश



ब्यूटीशियन से सॉफ्टवेयर इंजीनियर तक

जूही एक पेजेंट यूमिंग मेंटर, प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट और सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी हैं। वे मिस इंडिया आईएनसी के तहत ग्रीन पेश के सहयोग से भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। जूही का बहुआयामी व्यक्तित्व आज की आधुनिक भारतीय नारी की पहचान है जो आत्मनिर्भर है, सशक्त है और सामाजिक सरोकारों के प्रति भी सजग है।



छत्तीसगढ़ की शान

जूही व्यास की यह उपलब्धि सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ और दुर्ग जिले के लिए भी गौरव की बात है। एक छोटे से शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचना, उनके संघर्ष, मेहनत और लगन की मिसाल है।



ये खबर भी पढ़ें... ACB - EOW ने 15 जगहों पर मारा छापा...कांग्रेस के बड़े नेताओं के घर पहुंचे अधिकारी



FAQ

  1. 1. जूही व्यास कौन हैं और उनका संबंध छत्तीसगढ़ से क्या है?
    जूही व्यास छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की रहने वाली एक बहुमुखी प्रतिभा हैं। वे एक पेजेंट यूमिंग मेंटर, प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट और सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और अब कांस फिल्म फेस्टिवल में ग्लोबल वार्मिंग पर प्रस्तुति देने जा रही हैं।
  2. 2. जूही व्यास कांस फिल्म फेस्टिवल में क्या करने जा रही हैं?
    जूही व्यास 20 मई 2025 को फ्रांस में आयोजित कांस फिल्म फेस्टिवल में ग्लोबल वार्मिंग और विश्व शांति जैसे मुद्दों पर रैम्प वॉक करेंगी। वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी और अपनी प्रस्तुति से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगी।
  3. 3. जूही व्यास की अब तक की प्रमुख उपलब्धियाँ क्या हैं?
    जूही वर्ष 2022 में मिस इंडिया आईएनसी की फर्स्ट रनर अप रहीं, 2023 में मिस ग्लोबल कैलिफोर्निया में "प्यूपल्स चॉइस" अवॉर्ड जीता, 2024 में चीन में मिस ग्लोबल की जूरी सदस्य बनीं, और 2025 में पेरिस फैशन वीक में वॉक कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने 6 अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर्स के लिए भी रैम्प वॉक किया है।

France | ramp walk | Cannes Film Festival | Durg | Bhilai | chattisgarh | भिलाई | अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल | कान फिल्म फेस्टिवल



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल
  • Bhilai
  • भिलाई
  • Durg
  • Cannes Film Festival
  • ramp walk
  • France
  • फ्रांस
  • फिल्म फेस्टिवल
  • कान फिल्म फेस्टिवल
  • chattisgarh