सीजी क्राइम; 4 करोड़ का कर्ज बना काल, पूरे परिवार के साथ व्यापारी ने खाया जहर, सुसाइड नोट ने मचाई सनसनी

Umeshwari Baghel | Apr 15, 2026, 21:38 IST
kawardha-merchant-family-poison-suicide-attempt-debt-case-2026
कवर्धा में व्यापारी परिवार ने जहर खा लिया हैं। व्यापारी, उसकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने घटनास्थल से तीन पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें व्यापारी ने 4 करोड़ रुपये के कर्ज का जिक्र किया हैं।

NEWS IN SHORT

  • कवर्धा में व्यापारी परिवार ने कर्ज के दबाव में जहर खाया
  • व्यापारी ने परिवार के साथ उठाया आत्मघाती कदम, सुसाइड नोट बरामद हुआ
  • कवर्धा में जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास, व्यापारी पर 4 करोड़ का था कर्ज
  • कवर्धा व्यापारी के सुसाइड नोट में कर्जदारों से दबाव की बात सामने आई हैं
  • परिवार के सामूहिक जहर खाने मामले में पुलिस कर रही जांच

NEWS IN DETAIL

Kawardha छत्तीसगढ़क्राइम : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक व्यापारी परिवार ने जहर खा लिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस परिवार में व्यापारी, उसकी पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं।



Family Suicide :सभी की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज)पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें व्यापारी ने कर्ज के कारण इस कदम का जिक्र किया है।



कर्ज का दबाव बना कारण

SUICIDE :मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कवर्धा थाना क्षेत्र के एक इलाके में हुई। सुसाइड नोट में व्यापारी ने लिखा है कि उसके ऊपर लगभग 4 करोड़ रुपये का कर्ज था



Suicide attempt :और कर्जदार उसे पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे। कर्ज न चुकाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इन सभी दबावों के कारण व्यापारी ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जहर खा लिया।



पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस ने घटनास्थल से तीन पन्नों का सुसाइड नोट जब्त किया है, जिसमें व्यापारी ने अपनी मानसिक स्थिति और कर्जदारों के दबाव का जिक्र किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है



और फिलहाल व्यापारी परिवार का अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि परिवार के होश में आने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी ताकि मामले के सारे पहलुओं की जांच की जा सके।



जांच का इंतजार

कवर्धा थाना प्रभारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि व्यापारी का नाम योगेश जैन है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। व्यापारी के भाई ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।



पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच चल रही है। इस घटना से संबंधित और जानकारी पुलिस द्वारा जांच के बाद ही सामने आयेगी।



यह खबरें भी पढ़े...

कवर्धा में चौंकाने वाला मामला; दुष्कर्म और POCSO एक्ट में महिला गिरफ्तार, नाबालिग को बनाया शिकार



कवर्धा में रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मारी, बालाघाट से बिलासपुर जा रहे 3 महिला टीचर्स समेत 5 की मौत



कवर्धा में आदिवासियों ने उखाड़ा दुर्गा पंडाल,SDOP का कॉलर पकड़ा,गर्भवती आरक्षक घायल,भारी फोर्स तैनात



कवर्धा एसपी ने लगाया प्रमोशन में भेदभाव का आरोप, सीएम साय से की शिकायत



Tags:
  • Suicide attempt
  • SUICIDE
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज
  • छत्तीसगढ़ क्राइम
  • Family Suicide Attempt
  • कवर्धा