छत्तीसगढ़ में पूर्व कुलसचिव डॉ. नीता के खिलाफ FIR दर्ज , जानें क्या है मामला

Marut raj | Aug 24, 2024, 18:48 IST
Share
Khairagarh Indira Kala Sangeet University former Registrar FIR the sootr
Khairagarh Indira Kala Sangeet University former Registrar FIR the sootr

सहायक प्राध्यापक ने आरोप लगाया था कि मोक्षदा चंद्राकर के कुलपति बनने के बाद से ही विश्वविद्यालय प्रबंधन उन्हें प्रताड़ित कर रहा था। प्रभारी कुलसचिव डॉ. नीता गहरवार पर जातिगत दुर्भावना के कारण उन्हें सस्पेंड किया था।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पूर्व कुलसचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर जातिगत भेदभाव और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत की गई थी। मामला खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का है। पुलिस ने विश्वविद्यालय की पूर्व कुलसचिव डॉ. नीता गहरवार के खिलाफ सहायक प्राध्यापक की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

इसलिए किया गया केस दर्ज

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के कत्थक नृत्य विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. तेश गढ़पायले ने पूर्व कुलसचिव और विश्वविद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने इसी साल मई 2024 में खैरागढ़ एसपी को एक लिखित शिकायत दी थी।

इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि वे 2007 से विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं, लेकिन मोक्षदा चंद्राकर के कुलपति बनने के बाद से ही विश्वविद्यालय प्रबंधन उनके साथ गलत व्यवहार कर रहा है। उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

शिकायत जांच में सही पाई गई

उन्होंने शिकायती पत्र में तत्कालीन प्रभारी कुलसचिव डॉ. नीता गहरवार पर जातिगत दुर्भावना के कारण उन्हें सस्पेंड करने का भी आरोप लगाया था। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोप सही पाए हैं।

इसके बाद पुलिस ने पूर्व कुलसचिव डॉ. नीता गहरवार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। खैरागढ़ एसडीओपी लालचंद मोहले के अनुसार डॉ. नीता गहरवार के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • cg news hindi
  • खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय
  • Khairagarh Indira Kala Sangeet University
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट