एसपी के बंगले में घुसा तेंदुआ , बांउड्री वॉल फंदकर अंदर आया

Marut raj | Jan 15, 2025, 12:31 IST
Leopard entered inside Gariaband SP bungalow the sootr
Leopard entered inside Gariaband SP bungalow : गरियाबंद से सटे जंगली इलाके में लगातार तेंदुओं के मूवमेंट की खबरें सामने आती रहती हैं। पिछले महीने ही इंसानों पर तेंदुए के हमलों की घटनाएं सामने आई थीं।

Leopard entered inside Gariaband SP bungalow : एसपी के बंगले में तेंदुआ घुसने का मामला सामने आया है। बंगले के अंदर तेंदुआ जा जाने से मौके पर मौजूद स्टाफ में खलबली मच गई। जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय एसपी बंगले पर ही मौजूद थे। हालांकि, तेंदुए का मूवमेंट कुछ देर ही रहा और वह बिना किसी को नुकसान पहुंचाए जंगल की ओर लौट गया।



प्रयागराज महाकुंभ में इस राज्य के भक्तों के लिए रुकना-खाना फ्री





जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन के पीछे जंगल है। यहां से देर शाम एक तेंदुआ निकल कर गरियाबंद एसपी निखिल कुमार राखेचा के बंगले के अंदर दाखिल हो गया। तेंदुआ बंगले की बाउंड्री वॉल को फंदकर अंदर आ गया। जिस वक्त की यह घटना है, उस समय एसपी बंगले के अंदर ही मौजूद थे। अचानक से बंगले के अंदर तेंदुआ देखकर वहां मौजूद स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों में खलबली मच गई। हालांकि, बंगले के अंदर हलचल बढ़ने से तेंदुआ जंगल की ओर वापस चला गया। इस दौरान तेंदुए ने किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं किया।



शराब घोटाला केस में ED ने कवासी लखमा और उनके बेटे को फिर बैठाया



दो से ढाई साल हो सकती है उम्र

एसपी बंगले के अंदर तेंदुए के घुस जाने की सूचना वन विभाग को भी दी गई, लेकिन जब तक वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचता, तब तक तेंदुआ जा चुका था। वन विभाग के अफसरों के अनुसार तेंदुए की उम्र दो से ढाई साल के बीच हो सकती है।



पांच बैंकों की ब्रांच सील , एक रिकवरी एजेंट को भेजा जेल, 6 पर FIR



घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। अधिकारियों के मुताबिक, तेंदुए की उम्र करीब 2 से ढाई साल है। वन विभाग ने रहवासियों को सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही इस इलाके में निगरानी भी बढ़ा दी गई है। जंगल में आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।



मिसेज यूनिवर्स बनी छत्तीसगढ़ की सुजैन, 121 देश की सुंदरियों को पछाड़ा



गरियाबंद से सटे जंगल में तेंदुओं का मेवमेंट

जानकारी के अनुसार गरियाबंद से सटे जंगली इलाके में लगातार तेंदुओं के मूवमेंट की खबरें सामने आती रहती हैं। पिछले महीने ही इंसानों पर तेंदुए के हमलों की घटनाएं सामने आई थीं। इसमें जंगल में लकड़ी लेने गए एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। वहीं, बारूका गांव की सीमा पर भी ढाई साल की एक बच्ची को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। बच्ची की जान बचाने के लिए माता-पिता तेंदुए से भिड़ गए थे।



FAQ

  1. एसपी के बंगले में तेंदुआ कैसे घुसा ?
    तेंदुआ पुलिस लाइन के पीछे स्थित जंगल से निकल कर एसपी निखिल कुमार राखेचा के बंगले के बाउंड्री वॉल को फांदकर अंदर आ गया था।
  2. तेंदुए ने एसपी बंगले में घुसने के बाद क्या किया ?
    तेंदुआ कुछ देर तक एसपी बंगले के अंदर घूमता रहा, लेकिन बंगले में हलचल बढ़ने पर वह बिना किसी नुकसान के जंगल की ओर लौट गया।
  3. गरियाबंद में तेंदुओं के मूवमेंट के बारे में क्या जानकारी मिली है ?
    गरियाबंद के सटे जंगलों में तेंदुओं के मूवमेंट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पिछले महीने तेंदुए ने एक युवक पर हमला किया था और एक बच्ची को भी घायल किया था। वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


Tags:
  • CG News
  • Gariaband News
  • गरियाबंद न्यूज
  • छत्तीसगढ़ तेंदुआ
  • Rescue common leopard Chhattisgarh
  • Leopard
  • गरियाबंद न्यूज इन हिंदी
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live