Liquor Scam : शराब घोटाला के आरोपियों को लगा झटका , कोर्ट ने रद्द की अंतरिम राहत

Kanak Durga Jha | Aug 20, 2024, 12:52 IST
Share
Liquor Scam Court canceled interim relief the sootr
Liquor Scam Court canceled interim relief the sootr

हाईकोर्ट ने शराब घोटाला मामले में अंतरिम राहत के पूर्व आदेश को रद्द कर दिया है। साथ ही हाईकोर्ट ने अभियुक्तों की दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया है।

छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। हाईकोर्ट ने शराब घोटाला मामले में अंतरिम राहत के पूर्व आदेश को रद्द कर दिया है। साथ ही हाईकोर्ट ने अभियुक्तों की दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया है। ये याचिकाएं ईडी, और एसीबी-ईओडब्लू के खिलाफ लगाई गई थी।

चीफ जस्टिस आरसी सिन्हा और जस्टिस आर.के. अग्रवाल की बैंच ने शराब घोटाला केस के आरोपी अनिल टुटेजा, विदु गुप्ता, अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, अरुण पति त्रिपाठी और निरंजन दास की तरफ से दायर की गई थी।

घोटालेबाजों को लगा बड़ा झटका

हाईकोर्ट के आदेश से घोटालेबाजों को बड़ा झटका लगा है। शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने 10 जुलाई को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद कोर्ट ने सभी याचिकाओं को आज यानि मंगलवार को निरस्त कर दिया है।

आरोपियों की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वकील सिद्धार्थ अग्रवाल ने पैरवी की थी। जबकि राज्य की तरफ से एडिशनल एडी विवेक शर्मा ने पक्ष रखा था। कुल मिलाकर आधा दर्जन याचिका ईडी के खिलाफ और 7 याचिकाएं ईओडब्लू और एसीबी के खिलाफ लगी थी।

छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में अब तक क्या हुआ

2000 करोड़ रुपए के इस शराब घोटाले में अब तक कई दिग्गजों नेताओं, अधिकारियों और व्यापारियों का नाम सामने आ चुका है। मामले में अब तक ईडी ने महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अनिल कुमार टुटेजा, अरुण पति त्रिपाठी और निरंजन दास को गिरफ्तार किया है। वहीं ईडी ने घोटाले में कांग्रेस नेताओं की सहभागिता होने का दावा किया है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • liquor scam
  • शराब घोटाला
  • Chhattisgarh liquor scam case
  • 2000 cr Liquor Scam
  • 2000 करोड़ का शराब घोटाला
  • Chhattisgarh liquor scam ED's complaint
  • CG liquor scam case
  • CG liquor scam
  • Chattisgarh liquor scam
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा