निगम-नगर पंचायतों के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन फॉर्म , 28 लास्ट डेट
Chhattisgarh local body elections : छत्तीसगढ़ में नगर निगम सहित नगर पंचायतों के लिए आज यानी बुधवार 22 जनवरी 2025 से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। निगम के लिए नामांकन फॉर्म कलेक्टोरेट में जमा किए जाएंगे। हालांकि, अब तक राज्य की प्रमुख पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। नामांकन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 28 जनवरी है।
CGPSC घोटाले में 2 अफसरों को गिरफ्तार करेगी CBI ,राज्यपाल ने दी अनुमति
दोपहर तीन बजे तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म
22 जनवरी से नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन जमा करने का काम शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार नामांकन फॉर्म सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। पार्षद, महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन लिए जाएंगे। 28 जनवरी तक जमा हुए नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी को की जाएगी। इसके बाद 31 जनवरी को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह का अलॉट किए जाएंगे।
CG Breaking : नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन फॉर्म
उल्लेखनीय है कि राज्य में निकाय चुनाव 11 फरवरी को होंगे। वहीं 15 फरवरी को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव का रिजल्ट आएगा। इस बार नगरीय निकाय के चुनाव EVM से कराए जाएंगे। वहीं, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 3 चरण में 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का रिजल्ट 18, 21 और 24 फरवरी को आएंगे। इस बार चुनाव में मेयर पद के दावेदार अधिकतम 25 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे। वहीं, पंचायतों में चुनाव बैलेट पेपर से होगा।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में आपका अकाउंट है तो सतर्क रहें,104 पर FIR
FAQ
- छत्तीसगढ़ में नगर निगम और नगर पंचायतों के लिए नामांकन प्रक्रिया कब शुरू हुई है ?
छत्तीसगढ़ में नगर निगम और नगर पंचायतों के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है। - नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि कब है ?
नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 है। - छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कब होंगे ?
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी 2025 को होंगे, और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी 2025 को तीन चरणों में होंगे।
जज आकांक्षा भारद्वाज सेवा से बर्खास्त, हाईकोर्ट के आदेश पर निकाला