Lok Sabha Election: मोदी-शाह, राहुल के बाद अब प्रियंका आएंगी छत्तीसगढ़
Jitendra Shrivastava | Apr 16, 2024, 18:31 IST
THESOOTR
अब तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आ चुके हैं। भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी से उनके चुनाव क्षेत्र में आने का निवेदन किया था। प्रियंका गांधी ने उनका निवेदन मंजूर भी कर लिया है...
अरुण तिवारी, RAIPUR. आखिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मनुहार काम कर गई। लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election) के लिए प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आने को राजी हो गईं। अब तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आ चुके हैं। छत्तीसगढ़ की बस्तर वो सीट है जहां पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। यही सीट नक्सलियों का कोर एरिया है। यहां पर हमेशा से चुनाव चुनौतीपूर्ण रहे हैं। यह सीट कांग्रेस के पास है और बीजेपी इसे छीनना चाहती है। वहीं कांग्रेस इस सीट को बचाने में लगी हुई है। मोदी, शाह और राहुल गांधी इसी बस्तर सीट पर अपने चुनावी दौरे कर चुके हैं। अब बारी प्रियंका की है, लेकिन प्रियंका गांधी बस्तर नहीं आ रही हैं। तो फिर उनका दौरा कहां हो रहा है, आइए आपको बताते हैं।
भूपेश बघेल राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं। भूपेश की उम्मीदवारी के कारण यह सीट हाईप्रोफाइल हो गई है। यह सीट भूपेश बघेल के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है क्योंकि वे हाल ही में पांच साल सूबे की सरकार के मुखिया रह चुके हैं। उनकी उम्मीदवारी से यह तय हो गया है कि यह लोगों के लिए उनकी सरकार को पसंद या नापसंद करने के लिए मुहर लगाएंगे। भूपेश बघेल को प्रियंका गांधी का नजदीकी माना जाता है। भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी से उनके चुनाव क्षेत्र में आने का निवेदन किया था। प्रियंका गांधी ने उनका निवेदन मंजूर किया और वे 21 अप्रैल को राजनांदगांव सीट पर प्रचार करने के लिए आ रही हैं। राजनांदगांव के अलावा वे कांग्रेस संसदीय सीट पर भी चुनाव प्रचार करने जाएंगी।
छत्तीसगढ़ में तीन चरण में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 19 अप्रैल को एक सीट बस्तर लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में राजनांदगांव के साथ दो अन्य सीटों पर महासमुंद और कांकेर में वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग में वोटिंग होगी। राहुल, प्रियंका के अलावा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनावी दौरे भी होंगे।
भूपेश की सीट पर आएंगी प्रियंका गांधी

दूसरे चरण में होगा राजनांद गांव का चुनाव
छत्तीसगढ़ में तीन चरण में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 19 अप्रैल को एक सीट बस्तर लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में राजनांदगांव के साथ दो अन्य सीटों पर महासमुंद और कांकेर में वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग में वोटिंग होगी। राहुल, प्रियंका के अलावा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनावी दौरे भी होंगे।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA