लाइक-कमेंट करने पर मिलेंगे मोठे पैसे,लालच में महिल ने गवाएं लाखों रुपए

Kanak Durga Jha | Mar 05, 2025, 09:43 IST
lot of money liking commenting woman lost lakhs rupees due greed
ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब करने के झांसे में आकर युवक ने 1.67 लाख रुपए की रकम गंवा दी। पहले बदमाशों ने ऑनलाइन लाइक और कमेंट करने पर 3 हजार उसके खाते में डाले।

भिलाई नगर थाना अंतर्गत ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब करने के झांसे में आकर युवक ने 1.67 लाख रुपए की रकम गंवा दी। पहले बदमाशों ने ऑनलाइन लाइक और कमेंट करने पर 3 हजार उसके खाते में डाले। फिर ठगों ने उससे अपने खाते में डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा की रकम डलवा ली। रिपोर्ट पर पुलिस मामले में धारा 318 (4) के तहत अपराध दर्ज किया है।



ये खबर भी पढ़िए...S*X सीडी कांड में CBI की सुनवाई शुरू,पूर्व CM भूपेश बघेल की बढ़ी मुसीबत



लाइक व कमेंट से पैसे मिलने के नाम पर ऐसे की ठगी

पुलिस ने बताया कि सेक्टर 5 निवासी आदित्य शिवम (28 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि पिछले साल 12 दिसंबर को दिव्या शर्मा नाम की महिला ने वाट्सएप के माध्यम से मैसेज किया, जिसमें डिजिटल मार्केटिंग का काम करने के लिए ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब करने का ऑफर दिया गया, जिसमें दुनिया के सारे बड़े होटल व रेस्टोरेंट को गूगल वेबसाइट में लाइक और अंग्रेजी में कमेंट करने कहा गया। इसके लिए प्रार्थी को लिंक भेजा और प्रति घंटे 20 से 24 रेस्टोरेंट और होटल को ऑनलाइन लाइक व कमेंट करने पर 3500 रुपए प्रदान करने की बात कही गई।



ये खबर भी पढ़िए...CG में 6 करोड़ से ज्यादा का तेंदूपत्ता बोनस घोटाला, सुकमा DFO सस्पेंड



रुचि दिखाने पर उसे एक लिंक भेजा गया, जहां बताए होटल्स और रेस्टोरेंट को लाइन व कमेंट करने पर उसके खाते में कुल 3 हजार रुपए तक रकम आई। इसके बाद कॉइन स्विच नाम से एक नया लिंक भेजा, जहां उससे पैसे जमा करने के लिए कहा गया। बातों में आकर करीब दर्जनभर बार में उससे एक लाख 69 हजार 700 रुपए ऑनलाइन जमा कराए। इसके बाद अब हाल में जब उसने अपने पैसे वापस करने के लिए कहा तो उससे रकम वापस करने के लिए 1.50 लाख रुपए डालने के लिए कहने लगे। इस पर उसे अपने साथ ठगी का अहसास हो गया।



ये खबर भी पढ़िए...10वीं बोर्ड परीक्षा में टीचरों की लापरवाही...शिक्षा मंडल ने भेजा नोटिस



FAQ

  1. भिलाई में युवक ने कितनी रकम गंवाई और किस प्रकार की ठगी का शिकार हुआ?
    युवक ने 1.67 लाख रुपए गंवाए और वह ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के झांसे में आकर ठगी का शिकार हुआ।
  2. युवक को पहले किस प्रकार का ऑफर दिया गया था और कितनी राशि उसके खाते में आई थी?
    युवक को डिजिटल मार्केटिंग का काम करने का ऑफर दिया गया था, जिसमें होटल और रेस्टोरेंट को लाइक और कमेंट करने पर उसे 3,000 रुपए मिले थे।
  3. ठगों ने युवक से कितनी रकम जमा कराई और किस बहाने से उसे पैसे वापस करने के लिए और राशि डालने को कहा?
    ठगों ने युवक से 1,69,700 रुपए जमा कराए और जब उसने पैसे वापस मांगे तो उसे 1.50 लाख रुपए और डालने के लिए कहा गया, जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।




ये खबर भी पढ़िए...भ्रष्टाचार का एक्सप्रेस वे बनाने वाले एसडीएम निर्भय साहू सस्पेंड



Tags:
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • crime news today
  • chhattisgarh cyber crime news
  • CG Cyber Crime
  • CG Cyber Crime news