सड़क हादसे में महाकुंभ श्रद्धालुओं की जान गई... 3 की मौत, 8 घायल

Marut raj | Feb 23, 2025, 13:48 IST
Maha Kumbh devotees died in a road accident the sootr
Maha Kumbh devotees died in a road accident : छत्तीसगढ़ में 2 अलग-अलग सड़क हादसे में महाकुंभ के 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा कोंडागांव और अंबिकापुर में हुआ।

Maha Kumbh devotees died in a road accident : छत्तीसगढ़ में 2 अलग-अलग सड़क हादसे में महाकुंभ के 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हैं। पहला हादसा कोंडागांव में हुआ है। यहां 2 लोगों की मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से घायल हुए। उधर, अंबिकापुर में 1 की मौत हुई है। इस हादसे में भी 4 लोग घायल हुए हैं।



कोंडागांव में मरने वालों का नाम गीता शेखर (49) और संतोष रेड्डी (45) है। दोनों बेंगलुरु के रहने वाले थे, जो कुंभ रहे थे। कार की डिक्की काटकर शवों को निकाला गया। वहीं अंबिकापुर में बबलू कुमार मंडल (65) की जान गई है, जो अंबिकापुर के गांधीनगर का रहने वाला था। ये कुंभ से लौट रहे थे।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में बनेगा एकता मॉल... सभी राज्यों की खुलेंगी दुकानें





कार में एक ही परिवार के छह सदस्य थे सवार


जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु से एक परिवार प्रयागराज महाकुंभ जा रहा था, तभी सुबह 6 बजे नेशनल हाइवे 30 पर हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार बोरगांव और फरसगांव के बीच पुल से टकराकर पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं।



घायलों को फरसगांव अस्पताल से रायपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे में कार पूरी तरह से डैमेज हो गई है।पुलिस के मुताबिक, XUV कार में सवार सभी 6 लोग एक ही परिवार के थे।



ये खबर भी पढ़ें... Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव... गरज-चमक के साथ कराएगा बारिश




कार के सामने अचानक आया सियार


प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर गणेशपुर के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। कार सवार 4 लोग घायल हो गए। संजीवनी हॉस्पिटल में इलाज जारी है। मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।



ये खबर भी पढ़ें... BJP MLA जनता पर भड़के, बोले-अंदर करवा दूंगा...कांग्रेसी वाली बात मत कर





जानकारी के मुताबिक, टोयोटा कार सवार सभी एक ही परिवार के थे। वे प्रयागराज से लौट रहे थे, तभी सुबह 5 बजे कार के सामने अचानक सियार के आ जाने पर चालक ने ब्रेक लगाया। कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बबलू कुमार मंडल (65) के सिर में चोट आई।



ये खबर भी पढ़ें... बस्तर के राजा-रानी की शाही शादी... नागौद से आई महारानी



Tags:
  • अंबिकापुर न्यूज
  • chhattisgarh road accident
  • प्रयागराज महाकुंभ मेला
  • प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • Prayagraj Maha Kumbh
  • प्रयागराज महाकुंभ
  • prayagraj maha kumbh mela 2025
  • prayagraj mahakumbh 2025