BJP MLA जनता पर भड़के, बोले-अंदर करवा दूंगा...कांग्रेसी वाली बात मत कर

Marut raj | Feb 22, 2025, 17:45 IST
Share
BJP MLA from Rajim Rohit Sahu viral video the sootr
BJP MLA from Rajim Rohit Sahu viral video the sootr

BJP MLA from Rajim Rohit Sahu viral video : बोरसी में एक सभा के दौरान विधायक साहू ने मंच से गांव के लोगों को कांग्रेसी और पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल का तलवा चाटने वाला कह दिया। यह सुनते ही भीड़ भड़क गई थी।

BJP MLA from Rajim Rohit Sahu viral video : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में राजिम से बीजेपी विधायक रोहित साहू का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह गुरुवार की शाम पंचायत चुनाव प्रचार का बताया जा रहा है। मंच से वह एक व्यक्ति से कहते हुए दिख रहे हैं कि तुम्हारी हेकड़ी निकाल दूंगा, जेल में अंदर करवा दूंगा। ये कांग्रेसी वाली बात मत कर।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में बनेगा एकता मॉल... सभी राज्यों की खुलेंगी दुकानें

पूर्व मंत्री शुक्ल के तलवा चाटने वाली बात पर भड़की भीड़

वायरल वीडियो में विधायक ने शख्स को धमकाते हुए कहा कि रोहित साहू जितना सीधा है, उतना ही टेढ़ा भी है, तुम रोहित साहू को नहीं जानते। बोरसी में एक सभा के दौरान विधायक साहू ने मंच से गांव के लोगों को कांग्रेसी और पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल का तलवा चाटने वाला कह दिया। समर्थकों की मानें तो ये सुनते ही भीड़ भड़क गई।

ये खबर भी पढ़ें... लेट नाइट पार्टी ने ली जान... ओवर स्पीड के चलते दो युवकों की मौत

उन्होंने कहा कि रोहित साहू को सीधा मत समझो, तुम्हारे अमितेश शुक्ला को पानी पिला दिया हूं मैं। उल्लेखनीय है कि विधायक साहू जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से बीजेपी की अधिकृत प्रत्याशी नंदनी कोमल ढीढी के लिए प्रचार कर रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी हुमा देवी सांग चुनाव लड़ रही है। हुमा देवी सांग कांग्रेस नेता हेमंत सांग की पत्नी है। वह कुछ दिनों पहले ही रायपुर जेल से जमानत पर रिहा हुए हैं। उन्हें बलौदा बाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें... Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव... गरज-चमक के साथ कराएगा बारिश

FAQ

  1. गरियाबंद जिले में बीजेपी विधायक रोहित साहू का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हुआ ?
    गरियाबंद जिले के बीजेपी विधायक रोहित साहू का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ क्योंकि वह एक चुनावी सभा में एक व्यक्ति को धमकाते हुए यह कहते हुए दिखे कि "तुम्हारी हेकड़ी निकाल दूंगा, जेल में अंदर करवा दूंगा" और कांग्रेसी बातों से निपटने की बात की।
  2. विधायक रोहित साहू ने अपने भाषण में किसे क्या कहा था, जिससे भीड़ भड़क गई ?
    विधायक रोहित साहू ने एक सभा में मंच से कांग्रेसी और पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल को "तलवा चाटने वाला" कह दिया, जिससे वहां मौजूद भीड़ भड़क गई और समर्थकों ने इसे विवादित बयान माना।
  3. विधायक रोहित साहू किस चुनाव में प्रचार कर रहे थे और उनकी विरोधी उम्मीदवार कौन हैं ?
    विधायक रोहित साहू जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से बीजेपी की अधिकृत प्रत्याशी नंदनी कोमल ढीढी के लिए प्रचार कर रहे थे। उनके खिलाफ कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी हुमा देवी सांग चुनाव लड़ रही हैं, जो कांग्रेस नेता हेमंत सांग की पत्नी हैं।
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर के राजा-रानी की शाही शादी... नागौद से आई महारानी

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • bjp mla
  • बीजेपी विधायक
  • Rajim BJP candidate Rohit Sahu
  • BJP candidate Rohit Sahu from Rajim
  • Rajim News
  • राजिम न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं