महादेव सट्टा एप केस में कौन किसे करता था पैसे की सप्लाई...पढ़ें

Arun Tiwari | Mar 26, 2025, 15:37 IST
Share
Mahadev Satta App Case CBI Raids the sootr
Mahadev Satta App Case CBI Raids the sootr

Mahadev Satta App Case CBI Raids : सीबीआई के छापे से छत्तीसगढ़ की नौकरशाही में हड़कंप मच गया है। महादेव सट्टा एप घोटाले में सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,विधायक देवेंद्र यादव के साथ चार आईपीएस और दो एडिशनल एसपी के ठिकानों पर छापा मारा है।

Mahadev Satta App Case CBI Raids : महादेव सट्टा एप घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,विधायक देवेंद्र यादव समेत चार आईपीएस और दो राज्य पुलिस सेवा के अफसरों के यहां सीबीआई ने छापा मारा है। सीबीआई के एक साथ इतने बड़े और प्रभावशाली लोगों के यहां छापा मारने से पूरा राजनीतिक और प्रशासनिक महकमा हिल गया है। महादेव सट्टा एप मामले की जांच जबसे सीबीआई के हवाले की गई है तब से पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है। सीबीआई की अलग अलग टीमों ने एक साथ देशभर में 60 जगहों पर छापामार कार्रवाई की है। इसमें छत्तीसगढ़ के अलावा भोपाल,कोलकाता और दिल्ली भी शामिल हैं। सबसे पहले आपको बताते हैं कि किस अफसर को कौन कितने पैसे की सप्लाई करता था।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों के गढ़ में फिर जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह,2 दिन छत्तीसगढ़ में

सीबीआई छापे से नौकरशाही में हड़कंप


सीबीआई के छापे से छत्तीसगढ़ की नौकरशाही में हड़कंप मच गया है। महादेव सट्टा एप घोटाले में सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,विधायक देवेंद्र यादव के साथ चार आईपीएस और दो एडिशनल एसपी के ठिकानों पर छापा मारा है। एडवोकेट नरेश गुप्ता ने सबसे पहले इन अफसरों के महादेव सट्टा एप घोटाले से कनेक्शन और पैसे के लेनदेन की लिखित शिकायत की थी। आइए आपको बताते हैं कि इस शिकायत के अनुसार महादेव सट्टा एप चलवाने के ऐवज में कौन अफसर कितने पैसे लेता था और उन पैसों की सप्लाई कौन करता था।

ये खबर भी पढ़ें... महादेव सट्टा केस में इन 4 IPS अफसरों के घर भी पड़े हैं CBI के छापे

आईजी आनंद छाबड़ा -

47ccae3a-2b2
47ccae3a-2b2


आईपीएस आनंद छाबड़ा तत्कालीन रायपुर आईजी थे और इन पर इंटेलीजेंस का भी जिम्मा था। छाबड़ा को 20 लाख रुपए महीने मिलते थे। यह पैसे एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी पहुंचाते थे।

आईजी आरिफ शेख -

a2e476cd-367
a2e476cd-367


आईपीएस आरिफ शेख तत्कालीन एसएसपी रायपुर थे। आरिफ एसीबी और ईओडब्ल्यू के भी चीफ थे। इनको 10 लाख रुपए महीने मिलते थे। यह पैसे भी एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी पहुंचाते थे।

एसपी अभिषेक पल्लव -

a6295ec7-a30
a6295ec7-a30


आईपीएस अभिषेक पल्लव तत्कालीन एसपी दुर्ग थे। इनको 10 लाख रुपए महीने दिए जाते थे। इन तक पैसे पहुंचाने का काम कांस्टेबल भीम यादव का था।

डीआईजी प्रशांत अग्रवाल -

14040370-8ce
14040370-8ce


आईपीएस प्रशांत अग्रवाल तत्कालीन एसपी दुर्ग थे। इनको 10 लाख रुपए महीने भेजे जाते थे। यशवंत साहू इन पैसों की डिलेवरी करता था।

एडिशनल एसपी संजय ध्रुव -

53ba946a-529
53ba946a-529


संजय ध्रुव राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। यह तत्कालीन समय में एसपी दुर्ग के प्रभार में रहे हैं। इनको 20 लाख रुपए महीने मिलते थे। इन तक ये पैसे पहुंचाने का काम कांस्टेबल अमित दुबे के पास था।

एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी -

3a609018-835
3a609018-835


राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी अभिषेक माहेश्वरी को सबसे तगड़ा कमीशन मिलता था। इनके पास तत्कालीन समय में एडिशनल एसपी इंटेलीजेंस और एडिशनल एसपी रायपुर का जिम्मा था। इनके पास 35 लाख रुपए महीना लेते थे। ये पैसा कांस्टेबल संदीप दीक्षित, रोहित उप्पल, राहुल उप्पल और प्रशांत त्रिपाठी पहुंचाते थे।

ये खबर भी पढ़ें... जानिए कौन हैं IPS अभिषेक पल्लव , जिनके यहां पड़ा है CBI का छापा


कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के यहां सीबीआई के छापे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उनके घर के सामने जमावड़ा लग गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंगले के अंदर जाने वाले अधिकारियों से भी हुज्जत की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीबीआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह बीजेपी सरकार की द्वेष पूर्ण कार्रवाई है। यह भूपेश बघेल की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... महादेव सट्टा एप केस में भी फंसे पूर्व IAS अनिल टुटेजा, CBI का छापा

सरकार ने बताया कानूनी कार्यवाही


वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि भूपेश सरकार में खूब घोटाले हुए हैं। महादेव सट्टा एप घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई स्वतंत्र एजेंसी है और निष्पक्ष कार्यवाही करती है। वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि सीबीआई जांच से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

पुलिस अफसरों के बंगले सील


भिलाई स्थित IPS अभिषेक पल्लव के घर पर CBI पूछताछ कर रही है। पल्लव ड्यूटी के लिए निकलने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही टीम ने दबिश देकर उनको घर में ही रोक लिया। सीबीआई की टीम ने रायपुर स्थित अभिषेक माहेश्वरी के घर भी दबिश दी, लेकिन इस दौरान वहां कोई नहीं था। जिसके बाद टीम ने माहेश्वरी के घर को सील कर दिया है।इसके अलावा रायपुर में हवलदार राधाकांत पांडे और संदीप दीक्षित के यहां भी कार्रवाई जारी है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी रहे मनीष बंछोर के भिलाई-3 स्थित घर में लगा ताला तोड़कर टीम अंदर घुसी है।

यहां जांच चल रही है। मनीष बंछोर अपने परिवार के साथ बाहर घूमने गए हुए हैं। महादेव सट्टा मामले में छत्तीसगढ़ में 70 से ज्यादा मामला दर्ज हैं। इसमें 300 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और 3 हजार से ज्यादा खाते मिले हैं, जिसे ब्लॉक कराया जा रहा है। इन खातों में करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। छत्तीसगढ़ में पहली FIR 31 मार्च 2022 को मोहन नगर थाना में की गई थी। इसमें पहली गिरफ्तारी दुर्ग के आलोक सिंह, खड्ग सिंह और राम प्रवेश साहू की हुई थी। तीनों से पूछताछ और मोबाइल की जांच के दौरान महादेव सट्टा बुक का खुलासा हुआ। उसके बाद सुपेला, फिर जुलाई में रायपुर के तेलीबांधा में केस दर्ज किया गया। इसमें 70 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई।

पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ था कि भिलाई में जूस सेंटर चलाने वाला सौरभ चंद्राकर महादेव सट्टा का किंग है। वह अपने दोस्त रवि उप्पल, कारोबारी अनिल अग्रवाल के साथ मिलकर दुबई से ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। इसमें कई सराफा, सरिया, कपड़ा कारोबारियों का पैसा लगा है।



महादेव सट्टा एप केस | Chhattisgarh Mahadev Satta App | छत्तीसगढ़ सीबीआई छापा | IPS Abhishek Pallav | chhattisgarh mla devendra yadav | MLA Devendra Yadav

Tags:
  • Chhattisgarh Mahadev Satta App
  • MLA Devendra Yadav
  • भूपेश बघेल
  • Mahadev Satta App
  • महादेव सट्टा एप केस
  • एसपी अभिषेक पल्लव
  • chhattisgarh mla devendra yadav
  • छत्तीसगढ़ सीबीआई छापा
  • IPS Abhishek Pallav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच