महादेव ऐप केस : रायपुर पुलिस ने कोलकाता से पकड़े 5 सटोरिए, आईडी पैनल से खिला रहे थे IPL सट्टा

Vikram Jain | May 12, 2024, 22:46 IST
Mahadev Satta App Case Raipur Police Kolkata Bookie Arrested
छत्तीसगढ़ के महादेव सट्टा ऐप केस में पुलिस लगातार कार्रवाई है। पुलिस ने कोलकाता में छापामार कार्रवाई करते हुए 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। मामले में रायपुर पुलिस ने अब तक 13 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।

शिव शंकर सारथी, RAIPUR. महादेव सट्टा ऐप केस ( mahadev satta app case ) में पुलिस और EOW की लगातार कार्रवाई जारी है। अब रायपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में छापामार कार्रवाई करते हुए 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए ये आरोपी महादेव सट्टा ऐप से ऑनलाइन जुआ खिलवा रहे थे। पुलिस ने कोलकाता में कार्रवाई बर्खास्त आरक्षक अर्जुन यादव ( Dismissed constable Arjun Yadav ) के मोबाइल से मिले इनपुट के आधार पर की है। पुलिस ने बताया कि, कोलकाता में बैठकर महादेव पैनल 364 की आईडी पैनल से आईपीएल क्रिकेट मैच ( ipl betting )में सट्टा का संचालन कर रहे थे।



कोलकाता के सृष्टि अपार्टमेंट में पुलिस ने दी दबिश


महादेव सट्टा ऐप केस में गिरफ्तार बर्खास्त पुलिस आरक्षक अर्जुन यादव के मोबाइल फोन की जांच में ऐप से जुड़े बहुत से वाट्सएप ग्रुप भी मिले हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि पुलिस की सट्टा ऐप के तार श्रीलंका और कोलकाता से जुड़े हुए और अर्जुन यादव 20 से ज्यादा पैनल ऑपरेट करता था। इसके बाद रायपुर पुलिस ने कोलकाता में छापा डालते हुए पांच सटोरियों को पकड़ा है। यह ऑनलाइन सट्टा कोलकाता के सृष्टि अपार्टमेंट में चल रहा था। रायपुर पुलिस यहां किराये का मकान ढूंढने के बहाने बताकर रेकी कर रही थी। रेकी के दौरान मौका देखकर दबिश दी और सटोरियों को दबोच लिया। ये सटोरिए महादेव सट्टा ऐप के 364 पैनल से आईपीएल सट्‌टा खिलवा रहे थे। गिरफ्तार पांचों आरोपी बिहार राज्य रहने वाले हैं। बिहार के सभी सटोरिए कोलकाता में फ्लैट किराये से लेकर पैनल चला रहे थे। आरोपियों के पास लैपटॉप,19 मोबाइल और कैश आदि जब्त किया गया है।




ये खबर भी पढ़ें... Lok Sabha election : कम वोटिंग ने बढ़ाई चिंता, वोटिंग से पहले BJP प्रत्याशी ने दिया ऐसा ऑफर कि गदगद हुए कार्यकर्ता



बर्खास्त आरक्षक अर्जुन यादव के मोबाइल ने उगले राज


बता दें कि पुलिस आरक्षक अर्जुन यादव की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने रायपुर, कोलकाता और गोवा से आठ सटोरियों को गिरफ्त में लिया था। इन दो बड़े एक्शन के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने अर्जुन यादव को मध्य प्रदेश के पचमढ़ी से गिरफ्तार किया है। अब अर्जुन के मोबाइल फोन की जांच में ऐप से जुड़े कई खुलासे हुए हैं। अर्जुन यादव के पास 200 बैंक खातों की जानकारी मिली है। बैंको को सूचित करके इन खातों के लेनदेन पर रोक लगवा दी गई है।





बिहार के रहने वाले हैं सभी आरोपी


रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के पास से 5 लैपटॉप,19 मोबाइल और कैश आदि मिला है। जब्त माल की कीमत 6 लाख 60 हजार है। महादेव सट्टा ऐप पहचान नंबर 364 के जरिए आईपीएल क्रिकेट के लिए जुआ खिलाया जा रहा था। इस मामले में 5 सटोरियों के साथ कुल 13 सटोरिये गिरफ्तार ( bookies arrested) किए गए हैं। पहले कार्रवाई कोलकाता के न्यू टाउन गोला बारी 24 परगना स्तिथ फ्लैट में की गई थी। पूर्व में 08 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनसे सट्टा संचालन में इस्तेमाल किए गए 5 लैपटॉप, 36 मोबाइल जब्त किया गए थे। जिसकी कुल कीमत 12 लाख रूपए आंकी गई है। साथ 24 बैंक पास बुक, 24 एटीएम कार्ड जब्त किए जा चुके थे। इन सभी 13 सटोरियों से जब्त लैपटॉप और मोबाइल में लगभग 32 करोड़ रूपये से ज्यादा के लेन-देन की जानकारी मिली है।



Tags:
  • Mahadev Satta App case
  • महादेव सट्टा ऐप केस
  • ipl betting
  • आईपीएल सट्‌टा
  • Dismissed Constable Arjun Yadav
  • बर्खास्त आरक्षक अर्जुन यादव
  • सटोरिये गिरफ्तार
  • bookies arrested