महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त आज होगी जारी, CM विष्णुदेव साय कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, देखिए शेड्यूल

Pratibha ranaa | Aug 01, 2024, 09:43 IST
Share
Mahtari Vandan Yojana 6th installment
Mahtari Vandan Yojana 6th installment

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महतारी वंदन मोबाइल एप का शुभारंभ करेंगे। इस एप के माध्यम से हितग्राहियों को हर महीने हुए भुगतान और राशि किस खाते में मिली है, समेत कई अन्य जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त आज ( 1 अगस्त ) को जारी करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि खाते में ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान वे महतारी वंदन एप का शुभारंभ भी करेंगे।

70 लाख महिलाओं के खाते में जारी होगी राशि

महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में 655 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। सीएम साय इस योजना के एप का भी शुभारंभ करेंगे। बता दें, महिलाओं को महतारी वंदन योजना में हर महीने एक हजार यानी सालाना 12 हजार रुपए मिल रहे हैं।

महतारी वंदन मोबाइल एप का शुभारंभ

सीएम साय आज महतारी वंदन एप का शुभारंभ भी करेंगे। इस एप के माध्यम से महिलाओं को हर महीने राशि किस खाते में मिली आदि जानकारी आसानी से मिल सकेगी। अगर किसी हितग्राही का असामायिक निधन हो जाता है, तो इसकी सूचना भी मोबाइल ऐप के माध्यम से दी जा सकती है।

एप से भेज सकेंगे शिकायतें

महिलाएं इस एप के जरिए शिकायतें भी भेजी जा सकती है। इसके अलावा निराकरण की स्थिति भी देख सकती है। सरकार द्वारा योजनांतर्गत समय-समय जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की सूचना भी मोबाइल एप के माध्यम से मिल सकेगी।

यहां से डाउनलोड करें एप

महतारी वंदन एप को आप मोबाइल में प्लेस्टोर पर जाकर https://play.google.com/store/apps/details/id%20com-mahtarivandanyojan डाउनलोड कर सकते है।

एक पेड़ मां के नाम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय 3061 महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए वित्तीय समावेशन के तहत 100 करोड़ का बैंक लोन का भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम में शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा के माल्यार्पण के साथ ही नारी शक्ति से जल शक्ति रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री साय एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान का भी शुभारंभ करेंगे।

जगदलपुर में 9.31 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री साय जगदलपुर में 9 करोड़ 31 लाख से अधिक राशि के विकास कार्यों लोकार्पण भी करेंगे। इनमें 48.03 लाख की लागत से अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय जगदलपुर, तोकापाल और लोहांडीगुड़ा तथा 66.49 लाख की लागत से नवीन तहसील कार्यालय जगदलपुर का जीर्णोद्धार के साथ 2.50-2.50 करोड़ की लागत से निर्मित लोहांडीगुड़ा और बुरगुम थाना शामिल हैं।

साथ ही जिला अस्पताल (महारानी अस्पताल) परिसर में डीएमएफटी मद के तहत 1 करोड़ 72 लाख 76 हजार की लागत से स्थापित माडुलर किचन और सामग्री युक्त अन्नपूर्णा रसोईघर का लोकार्पण किया जाएगा।

CM साय के आज के कार्यक्रम कुछ इस तरह...

  • आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त
  • मुख्यमंत्री साय प्रदेश की 70 लाख माता-बहनों को जगदलपुर से देंगे रक्षाबंधन का तोहफा
  • महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त में महिलाओं को मिलेगी एक-एक हजार रुपए की राशि
  • महतारी वंदन एप का होगा शुभारंभ।
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान का होगा शुभारंभ।
  • 3061 महिला स्व-सहायता समूहों को 100 करोड़ रुपए का ऋण वितरित करेंगे।
  • बस्तर जिले को 9.31 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Mahtari Vandan Yojana
  • महतारी वंदन योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि