महतारी वंदन योजना का बढ़ सकता है दायरा... जानिए बजट में और क्या है खास

Kanak Durga Jha | Feb 28, 2025, 10:00 IST
Mahtari Vandan Yojana scope may increase Know what else special in budget
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी 1 लाख 60 हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश कर सकते हैं। इस बजट में महतारी वंदन योजना, बड़े शहरों में फ्री वाई-फाई के साथ टूरिज्म को लेकर भी कई ऐलान हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ की BJP सरकार अपना दूसरा बजट 3 मार्च को पेश करने जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य का यह 24वां सरकारी बजट होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी 1 लाख 60 हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश कर सकते हैं। इस बजट में महतारी वंदन योजना, बड़े शहरों में फ्री वाई-फाई के साथ टूरिज्म को लेकर भी कई ऐलान हो सकते हैं।



ये खबर भी पढ़िए....3 मार्च को बजट पेश करेंगे मंत्री OP चौधरी... करेंगे बड़ी घोषणा



महिला- महतारी वंदन का दायरा बढ़ेगा

छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना चला रही है। महिलाओं को सीधे उनके खाते में हर महीने 1 हजार रुपए दिए जाते हैं। फिलहाल इसका फायदा लगभग 70 लाख महिलाओं को मिल रहा है। नए बजट में इस योजना के लिए आगे और बजट बढ़ाया जा सकता है।



सरकार 70 लाख से भी ज्यादा महिलाओं को अब 1 हजार रुपए हर महीने देगी। महिलाओं के लिए योजना में सरकार अपना बजट भी बढ़ा सकती है। 2024-25 के बजट में इस योजना के लिए 3 हजार करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया है।



ये खबर भी पढ़िए....ICAI रायपुर चैप्टर के CA को देंगी AI की ट्रेनिंग, सर्टिफिकेट भी मिलेगा



युवा- लोन देकर स्टार्टअप में मदद

आने वाले बजट में प्रदेश के बड़े शहरों में को-वर्किंग स्पेस, फ्री वाई-फाई की सुविधा, कॉल सेंटर, अलग-अलग जिलों में सेंट्रल लाइब्रेरी स्टडी सेंटर जैसी सुविधा शुरू करने की घोषणा सरकार कर सकती है। छत्तीसगढ़ के युवाओं को गांव में उनके स्किल के हिसाब से लघु उद्योगों से जोड़ा जा सकता है। सरकार ऐसे युवाओं को लोन देकर खुद का काम शुरू करने में मदद करेगी।



ये खबर भी पढ़िए....



800 आदिवासी बच्चों ने मिलकर बनाया रॉकेट, अब नैनो सैटेलाइट लॉन्च करेंगे



Weather Update : एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ... कुछ दिन पड़ेगी ठंड



Tags:
  • CG News
  • महतारी वंदन योजना
  • budget
  • cg news in hindi
  • funds of Mahtari Vandan Yojana
  • छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना
  • Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana
  • mahtari vandan yojana
  • 2025 budget