महतारी वंदन योजना की चौथी किस्त जारी, सूची में आपका नाम है या नहीं, ऐसे करें चेक

Pratibha ranaa | Jun 23, 2024, 08:50 IST
Share
Mahtari Vandana Yojana
Mahtari Vandana Yojana

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का संचालन किया जा रहा है, जिसके तहत सभी लाभार्थी महिलाओं को हर महीने एक हजार की आर्थिक सहायता राशि दी जाती थी। महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 10 मार्च को जारी हुई थी।

छत्तीसगढ़ की सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के तहत जून महीने की किस्त यानी महतारी वंदन योजना की चौथी किस्त जारी हो गई है। इस योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं। पात्र महिलाएं https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाकर अपना नाम चेक कर सकती है।

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का संचालन किया जा रहा है, जिसके तहत सभी लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1 हजार की आर्थिक सहायता राशि दी जाती थी।

10 मार्च को जारी हुई थी पहली किस्त

महतारी वंदन योजना ( Mahtari Vandan Yojana ) के तहत पात्र महिलाओं के खाते में 10 मार्च को एक हजार रुपए की राशि ट्रांसफर ( Mahtari Vandan amount ) की गई थी। इसके लिए प्रदेश के सभी 90 विधानसभाओं में महिला सम्मेलन आयोजित ( Mahtari Vandan Yojana First Installment Date ) किया गया था।

महिलाओं को हर महीने मिल रहे 1000 रुपए

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना मार्च से लागू हो गई है। इसके तहत महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से उनके खाते में भेजे जाते है। महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 10 मार्च को जारी हो गई है।

ये खबर भी पढ़िए...Police Department transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 200 पुलिसकर्मी हुए यहां से वहां, देखिए पूरी लिस्ट

ये महिलाएं पात्र

  • प्रदेश की स्थानीय निवासी विवाहित महिलाएं भी पात्र है।
  • महिला की उम्र 21 साल से कम नहीं होनी चाहिए।
  • विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना की पात्र है।
  • पेंशन वाली महिलाओं को भी मिल रहा फायदा

आवश्यक दस्तावेज

  • सत्यापित पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज
  • खुद का और पति का आधार कार्ड
  • खुद का और पति का पैन कार्ड
  • विवाह का प्रमाण पत्र

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

योजना के लाभ

  • इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं को प्रति माह ₹1,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • यह राशि महिलाओं के बैंक खातों में सीधे जमा की जाती है।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होता है।

पात्रता

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को छत्तीसगढ़ की मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • महिलाओं की वार्षिक आय 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिलाएं आयकरदाता नहीं होनी चाहिए।

70 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे

योजना के लिए 70.26 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से 70.14 लाख महिलाओं को पात्र माना गया। 11 हजार 771 आवेदन रिजेक्ट हुए थे। पात्र महिलाओं को प्रत्येक माह एक-एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं। अब तक चार किस्तों में 2,500 करोड़ से अधिक की राशि जारी हो चुकी है।

दो लाख से अधिक खाते आधार से नहीं हुए लिंक

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाली दो लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हुए थे। इससे महिलाएं महतारी वंदन योजना की पहली किस्त से वंचित हो गई थी। पहली किस्त जारी होने के अंतिम दिन तक आधार से खातों को लिंक करने की प्रक्रिया चली थी। इसके बाद पहली किस्त से वंचित महिलाओं को दूसरी किस्त में राशि जारी हुई थी।

नए आवेदन का इंतजार

छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) में अभी भी बहुत सी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिला है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद उन्हें महतारी वंदन योजना 2.0 शुरू होने की उम्मीद है। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही आवेदन जमा करने की प्रक्रिया बंद कर दी गई थी।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Mahtari Vandana Yojana Chhattisgarh | Mahtari Vandana Yojana 4th installement

Tags:
  • Mahtari Vandan Yojana
  • महतारी वंदन योजना
  • Mahtari Vandana Yojana Chhattisgarh
  • Mahtari Vandana Yojana 4th installement
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि