नारायणपुर-बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो महिला नक्सली ढेर, चार गिरफ्तार, माओवादी स्मारक ध्वस्त

Krishna Kumar Sikander | Jun 26, 2025, 18:22 IST
Major action against Naxalites in Narayanpur-Bijapur, two female Naxalites killed, four arrested, Maoist memorial demolished
नारायणपुर: बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। अबूझमाड़ के घने जंगलों में चल रहे ऑपरेशन के दौरान कोहकामेटा थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया गया।

बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। अबूझमाड़ के घने जंगलों में चल रहे ऑपरेशन के दौरान कोहकामेटा थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव और एसटीएफ के जवान शामिल थे। मौके से एक इंसास राइफल सहित भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की गई। माड़ डिविजन के नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान अभी भी जारी है।



ये खबर भी पढ़ें... नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव में गोली नहीं शहनाई की गूंज, CRPF जवानों ने निभाया भाई का फर्ज



बीजापुर में दोहरी कार्रवाई

बीजापुर जिले में भी नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को महत्वपूर्ण कामयाबी मिली। फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के कोपनझर्री जंगल में चलाए गए ऑपरेशन में चार सक्रिय माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। इन पर आईईडी विस्फोट, आईईडी प्लांटिंग और निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी जैसे संगीन अपराधों में शामिल होने का आरोप है। सभी गिरफ्तार माओवादियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इन्हें विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया है।



ये खबर भी पढ़ें... कांकेर नक्सल एनकाउंटर: एक महिला नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी



माओवादी स्मारक पर प्रहार

वहीं, बीजापुर के नेलसनार थाना क्षेत्र के बांगोली गांव में इंद्रावती नदी के पार माओवादियों द्वारा बनाया गया 15 फीट ऊंचा पक्का स्मारक पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। यह स्मारक माओवादी संगठन द्वारा अपनी विचारधारा के प्रचार और प्रभाव बढ़ाने के लिए बनाया गया था। पुलिस की इस कार्रवाई से नक्सल गतिविधियों को करारा जवाब मिला है और स्थानीय ग्रामीणों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है। यह दोहरी कार्रवाई नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की दृढ़ता और रणनीतिक सफलता को दर्शाती है।



ये खबर भी पढ़ें... 25 साल से सक्रिय नक्सली दंपत्ति ने किया सरेंडर, माओवादी स्कूल में थे टीचर



नारायणपुर-बीजापुर नक्सल कार्रवाई | दो महिला नक्सली ढेर | माओवादी स्मारक ध्वस्त | नक्सली बीजापुर न्यूज | बीजापुर नक्सल एनकाउंटर | bijapur naxal attack | Bijapur Naxal Encounter | नारायणपुर-बीजापुर नक्सल मुठभेड़



thesootr links



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर मुठभेड़, कुख्यात नक्सली लीडर गजराला रवि और अरुणा ढेर



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • बीजापुर नक्सल एनकाउंटर
  • Bijapur Naxal Encounter
  • bijapur naxal attack
  • नक्सली बीजापुर न्यूज
  • नारायणपुर-बीजापुर नक्सल कार्रवाई
  • दो महिला नक्सली ढेर
  • माओवादी स्मारक ध्वस्त
  • नारायणपुर-बीजापुर नक्सल मुठभेड़