मैनपुर के जंगल में माओवादी खजाना जब्त, कैश समेत हथियारों का जखीरा बरामद
News In Short
- मैनपुर में माओवादी खजाना बरामद, 46 लाख रुपए, हथियार और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले।
- सुरक्षाबलों ने माओवादियों के हथियार और गोला-बारूद के जखीरे का पता लगाया।
- जानकारी आत्मसमर्पित नक्सलियों से पूछताछ के दौरान मिली।
- माओवादी संगठन की साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम किया।
- पिछले दो सालों से गरियाबंद-धमतरी में नक्सल उन्मूलन अभियान चल रहा है।
News In Detail
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में गरियाबंदजिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के बडेगोबरा स्थित सांपसाटी जंगल पहाड़ी में सुरक्षाबलों ने माओवादियों के 46 लाख रुपए नकद, हथियार, गोला-बारूद और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस को यह इनपुट आत्मसमर्पित नक्सलियों से पूछताछ के दौरान मिला था। बताया गया कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के शीर्ष लीडरों ने जंगल के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में भारी मात्रा में नकदी और हथियार डम्प कर रखे हैं। सूचना मिलते ही चिन्हित स्थानों पर संयुक्त टीम रवाना की गई और सघन सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया।
क्या-क्या मिला
सुरक्षाबलों को अलग-अलग ठिकानों से कैश के अलावा भरमार बंदूक, 1 राइफल, 33 भरमार राउंड, 45 एके-47 राउंड, 41 नग, 303 राउंड, 10 इंसास राउंड, 11 एसएलआर राउंड, 26 नग 12 बोर राउंड, 23 सिंगल शॉट राउंड, 32 बीजीएल सेल, 13 इलेक्ट्रॉनिक व 10 नॉन इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, 1 लैपटॉप और 2 मोबाइल मिले हैं.
बड़ी साजिश नाकाम
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह डम्प भविष्य में बड़ी माओवादी वारदात को अंजाम देने की तैयारी का हिस्सा था। समय रहते बरामदगी ने संभावित हमले को विफल कर दिया। पिछले दो वर्षों से गरियाबंद-धमतरी क्षेत्र में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान में जनवरी 2026 तक सक्रिय सूचीबद्ध माओवादियों को या तो खत्म किया गया है या आत्मसमर्पण कराया गया है। ये खबरें भी पढ़ें... विधानसभा में मौजूद नहीं थे छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव, सीएम के सामने विधायकों ने अध्यक्ष से कर दी शिकायत सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट ने दी जमानत, लेकिन माननी होंगी ये शर्तें कांग्रेस एमएलए उमेश पटेल ने कहा सड़कों पर उड़ रही फ्लाई ऐश, ओपी बोले कांग्रेस से 10 गुना ज्यादा कार्रवाई छत्तीसगढ़ के किसानों पर होली में बरसा पैसा, खाते में पहुंचे 10 हजार करोड़ रुपए