छत्तीसगढ़ के सभी IG को गृहमंत्री विजय शर्मा का निर्देश, शहीद जवानों के परिवार की सुनेंगे समस्या

Kanak Durga Jha | Aug 16, 2024, 11:22 IST
Share
martyred soldiers families problems Priorities-vijay sharma
martyred soldiers families problems Priorities-vijay sharma

सरकार ने शहीद जवानों के परिवार के समस्याओं को सुलझाने की जिम्मेदारी अब प्रदेश के आईजी अधिकारियों के हाथों सौंप दी है। गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देशनुसार अब शहीद परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने शहीद जवानों के परिवार के लिए बड़ा कदम उठाया है। इस फैसले पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश के सभी आईजी अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। सरकार ने शहीद जवानों के परिवार के समस्याओं को सुलझाने की जिम्मेदारी अब प्रदेश के आईजी अधिकारियों के हाथों सौंप दी है। गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देशनुसार अब शहीद परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी। अब हर महीने के दूसरे बुधवार को प्रत्येक रेंज के आईजी शहीद परिवारों की समस्याओं को सुनेंगे. इसके साथ ही डीजीपी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये से भी चर्चा की जा सकेगी।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने जारी किया निर्देश

अमर जवान शहीद परिसर के माटा लोना हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने शहीद परिवारों को संबोधित किया। इस दौरान कहा कि आप सभी उन वीर सैनिकों के परिवार के सदस्य हैं जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सर्वाेच्च बलिदान दिया है। देश की रक्षा के लिए किए गए आपके परिवार के इस त्याग और बलिदान को हम सभी बार-बार प्रणाम करते हैं। आपका यह त्याग और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सरकार ने निर्णय लिया है कि हर महीने के दूसरे बुधवार को प्रत्येक रेंज के आईजी शहीद परिवारों की समस्याओं को सुनेंगे। साथ ही डीजीपी से भी उसी दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की जा सकेगी।

नक्सली हमलों में कई जवान हुए शहीद

पिछले कुछ महीनों से जवान नक्सलियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रहे है। लेकिन, इससे पहले नक्सली हमलों में कई जवान शहीद हो रहे थे। आए दिन मुठभेड़ तो कभी आईईडी हमले में जवान अपनी जान गंवा रहे थे। अब सरकार द्वारा सुरक्षा मिलने और हिंसा के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार मिलने के बाद सुरक्षाबलों को राहत मिली है। अब जवान जमकर हिंसा के खिलाफ कार्रवाई कर रहे है।

Tags:
  • Deputy CM Vijay Sharma
  • bjp govt
  • CG Govt
  • Chhattisgarh Govt
  • Home Minister Vijay Sharma
  • Minister Vijay Sharma
  • vijay sharma
  • Deputy Chief Minister Vijay Sharma
विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, डोटासरा बोले- पूर्व मंत्री का पक्ष सुनेंगे

By Jageshwar prasad

विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, डोटासरा बोले- पूर्व मंत्री का पक्ष सुनेंगे
दतिया में अकबर जमाने के मिले चांदी के चार सिक्के: इलाही महीनों और टकसालों के नाम दर्ज, कलेक्टर ऑफिस में जमा

By Arohi Raj

दतिया में अकबर जमाने के मिले चांदी के चार सिक्के: इलाही महीनों और टकसालों के नाम दर्ज, कलेक्टर ऑफिस में जमा
भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, अरुण साव थे मुख्य अतिथि, परीक्षा रद्द कर बच्चों को ले गए आयोजन में, कमेटी करेगी जांच

By VINAY VERMA

भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, अरुण साव थे मुख्य अतिथि, परीक्षा रद्द कर बच्चों को ले गए आयोजन में, कमेटी करेगी जांच
राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि

By Jageshwar prasad

राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि
कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला

By Arun Tiwari

कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला
मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में 10 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नाम, ऐसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम

By Arohi Raj

मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में 10 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नाम, ऐसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम
भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?

By Manya Jain

भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?