छत्तीसगढ़ में खनन नियम बदले, निजी जमीन पर माइनिंग आसान
Aishwarya Dwivedi | Jun 24, 2026, 08:46 IST
निजी ज़मीन पर माइनिंग के नियम आसान किए गए
छत्तीसगढ़ सरकार ने खनन नियम बदलकर निजी जमीन पर माइनिंग आसान की है। अब अवैध खनन पर भारी जुर्माना लगेगा और एक साल काम बंद रहने पर पट्टा स्वतः ही रद्द कर दिया जाएगा।
समझें क्या है पूरा मामला
निजी जमीन पर खनन हुआ आसान
इसके लिए उन्हें सरकार को तय प्रीमियम चुकाना होगा। प्रीमियम जमा करने के बाद उन्हें कॉम्पोजिट लाइसेंस (Composite License – खनन और उत्खनन दोनों के लिए संयुक्त अनुमति) मिल जाएगा। इससे अलग-अलग अनुमति लेने की झंझट खत्म होगी।
एक साल काम बंद तो पट्टा रद्द
इसी तरह उत्पादन शुरू करने के बाद भी एक साल से ज्यादा समय तक काम बंद रखा तो भी पट्टा रद्द माना जाएगा। सरकार का मकसद साफ है। कई कारोबारी खदानें लेकर सालों तक उन्हें खाली छोड़ देते हैं। अब इस पर रोक लगेगी।
अवैध खनन पर अब सख्त कार्रवाई
प्रशमन शुल्क में भी बढ़ोतरी
इसके अलावा प्रति टन 2 हजार रुपए की दर से अतिरिक्त शुल्क भी लगेगा। यानी जितनी ज्यादा मात्रा में अवैध खनिज पकड़ा जाएगा, जुर्माना भी उतना ही बढ़ेगा। सरकार चाहती है कि अवैध कारोबारियों को साफ संदेश मिले।
FAQ
- छत्तीसगढ़ सरकार के नए नियमों के तहत 'कॉम्पोजिट लाइसेंस' क्या है और इसका निजी भूमि स्वामियों को क्या लाभ मिलेगा?
उत्तर: कॉम्पोजिट लाइसेंस (Composite License) खनन (Mining) और उत्खनन (Quarrying) दोनों के लिए दी जाने वाली एक संयुक्त अनुमति है। नए नियमों के अनुसार, अब निजी जमीन के मालिक तय प्रीमियम चुकाकर सीधे इस लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे उन्हें अलग-अलग विभागों से अनुमति लेने की जटिल और लंबी कागजी प्रक्रिया (रेड टेप) से मुक्ति मिलेगी और निजी भूमि पर गौण खनिजों का खनन बेहद आसान हो जाएगा। - खनन पट्टा (Mining Lease) रद्द होने के संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार ने समय-सीमा की क्या सख्त शर्त जोड़ी है?
उत्तर: सरकार ने खदानें लेकर उन्हें खाली छोड़ने वाले कारोबारियों पर रोक लगाने के लिए सख्त नियम बनाया है। इसके तहत यदि किसी पट्टाधारी को खदान का आवंटन होने के बाद वह एक साल तक उत्पादन शुरू नहीं करता, तो पट्टा स्वतः (स्वेच्छा से) रद्द हो जाएगा। इसके अलावा, यदि उत्पादन शुरू होने के बाद भी लगातार एक साल से अधिक समय तक काम बंद रखा जाता है, तो भी खनन पट्टा पूरी तरह निरस्त माना जाएगा। - अवैध खनन और अवैध परिवहन पर लगाम लगाने के लिए वाहनों और मशीनों को जब्त करने के क्या नियम तय किए गए हैं?
उत्तर: नए नियमों के अनुसार, अवैध उत्खनन या खनिजों के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए गए वाहनों और भारी मशीनों को छुड़ाना अब बेहद कड़ा कर दिया गया है। पकड़े गए वाहनों को कोर्ट या विभाग से रिलीज कराने के लिए मालिकों को 50 हजार रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक की भारी सुरक्षा राशि (Security Deposit) जमा करनी होगी। यह राशि वाहन के आकार और प्रकार (जैसे- ट्रैक्टर, हाइवा, जेसीबी) पर निर्भर करेगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ रेत माफिया बेलगाम, 120 घाटों पर रोक के बाद भी उत्खनन जारी
इंदौर में नाटी फूड्स के मालिक संजय अग्रवाल पर दो करोड़ अर्थदंड का केस, अवैध खनन का है मामला
खनन बंद होते ही छत्तीसगढ़ में रेत की कीमतों में भारी उछाल
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari