सचिन पायलट को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर मंत्री अग्रवाल ने कांग्रेस पर कसा तंज, पीसीसी चीफ बैज पर साधा निशाना

Vikram Jain | Dec 24, 2023, 24:00 IST
Share
सचिन पायलट को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर मंत्री अग्रवाल ने कांग्रेस पर कसा तंज, पीसीसी चीफ बैज पर साधा निशाना
सचिन पायलट को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर मंत्री अग्रवाल ने कांग्रेस पर कसा तंज, पीसीसी चीफ बैज पर साधा निशाना

सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाए जाने पर मंत्री ब्रजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर कसा तंज है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में करारी हार के बाद कांग्रेस ने सचिन पायलट को कुमारी शैलजा के स्थान पर प्रदेश प्रभारी बनाया हैं। अब प्रभारी बदले जाने को लेकर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर तंज कसा है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि सचिन पायलट ने पहले राजस्थान में कांग्रेस की नैय्या डुबोई और अब कांग्रेस ने उन्हे छत्तीसगढ़ में नैय्या डुबोने भेजा है। वहीं मंत्री अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के राम मंदिर पर दिए बयान को लेकर पलटवार किया है।

मंत्री अग्रवाल ने कांग्रेस पर कसा तंज

राजस्थान के नेता सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने को लेकर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस को फिर से हाशिए पर ले जाएंगे, पायलट कब डुबो देगा और कब उड़ा देगा, इसका कोई भरोसा नहीं, पहले राजस्थान में नैय्या डुबो दी और अब यहां डुबोने भेजा गया है।

'कांग्रेस डरी और घबराई हुई है'

वहीं मंत्री अग्रवाल ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के 'राम के अलावा कोई मुद्दा नहीं है' वाले बयान को लेकर पलटवार किया है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि, अभी तो 15 दिन ही हुए है, कांग्रेस डरी और घबराई हुई है, 22 जनवरी को अयोध्या में विश्व के जननायक जन-जन के मन-मन के प्रणायता भगवान राम का जन्मस्थल पर मंदिर बन गया और जिस दिन प्राण प्रतिष्ठा होगी, उस दिन कांग्रेस का सफाया हो जाएगा।

पीसीसी चीफ दीपक बैज पर साधा निशाना

इसके साथ ही राममंदिर के मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाले दीपक बैज के बयान को लेकर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि बेरोजगारों ने उन्हें सबक सिखा दिया, पीएससी के घोटाले ने 20 लाख से ज्यादा युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है, बीजेपी के घोषणा पत्र में कहा गया है कि, यूपीएससी की तर्ज पर पारदर्शिता के साथ पीएससी में भर्ती करेंगे, यही युवाओं के साथ बड़ा विश्वास का कारण है।

'सभी गारंटी पूरी होगी'

25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाने पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहार बाजपेयी जी का जन्मदिन है, पूरा विश्व उसको सुशासन दिवस के रूप में मनाता है, मुख्यमंत्री किसानों को राशि जारी करेंगे, पीएम मोदी की यही गारंटी है कि सभी गारंटी पूरी होगी, बीजेपी के प्रति विश्वसनीयता का भाव जागेगा, आने वाले लोकसभा चुनाव में भी 11 सीटें जीतकर आएगी।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Minister Brajmohan Agarwal
  • making Sachin Pilot Chhattisgarh Congress in-charge
  • Minister Agarwal's jibe at changing Congress in-charge
  • PCC Chief Deepak Baij
  • मंत्री ब्रजमोहन अग्रवाल
  • सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी बनाना
  • कांग्रेस प्रभारी बदलने मंत्री अग्रवाल का तंज
  • पीसीसी चीफ दीपक बैज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग