Balodabazar Violence : MLA देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड खत्म, आज कोर्ट में होगी पेशी
Kanak Durga Jha | Aug 27, 2024, 12:11 IST
MLA Devendra Yadav's judicial remand ends
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड आज समाप्त हो रही है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में कोर्ट ने देवेंद्र यादव को 7 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेजा था।
बलौदाबाजार हिंसा मामले में नया अपडेट सामने आया है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड आज समाप्त हो रही है। बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में कोर्ट ने देवेंद्र यादव को 17 अगस्त के दिन 7 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेजा था, जो की आज समाप्त हो रही है। बताया जा रहा है कि देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार में मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है।
हालांकि, उनके वकील ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए पेशी के लिए आवेदन नहीं लगाया है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त को विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था। आज मंगलवार को 7 दिन की न्यायिक रिमांड समाप्त होने के बाद बलौदाबाजार के न्यायालय में पुलिस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को पेश कर सकती है। आगजनी और हिंसा मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने 17 अगस्त के दिन विधायक को घर से गिरफ्तार किया था।
भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की राजनीति में घमासन मच गया है। कांग्रेस नेता लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे है। कांग्रेस के दिग्गजों का आरोप है कि प्रदेश सरकार ने बिना किसी तथ्य के रणनीति बनाकर देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी करवाई है। जबकि बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को संलिप्त पाया गया।
कांग्रेस नेता विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का लगातार विरोध कर रहे है। नेता विरोध प्रदर्शन करने सड़क पर उतर आए है। वहीं युवा कांग्रेस नेताओं द्वारा जेल भरो आंदोलन चलाया जा रहा है। इस आंदोलन की आड़ में नेता पुलिस के साथ झूमाझटकी कर रहे है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हो सकती है पेशी
देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर घमासान
गिरफ्तारी का विरोध कर रहे कांग्रेसी
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA