चुनाव से पहले JCCJ को बड़ा झटका, MLA प्रमोद शर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ, CM भूपेश ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

The Sootr CG | Oct 26, 2023, 24:00 IST
Share
चुनाव से पहले JCCJ को बड़ा झटका, MLA प्रमोद शर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ, CM भूपेश ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
चुनाव से पहले JCCJ को बड़ा झटका, MLA प्रमोद शर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ, CM भूपेश ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी विधायक प्रमोद शर्मा ने JCCJ का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ लिया। सीएम भूपेश बघेल ने प्रमोद शर्मा को गमछा पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया

BALUDABAZAR. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद पार्टियों में नाराज नेताओं के दलबदल का दौर जारी है। अब सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार चुकी हैं। कांग्रेस और बीजेपी के बाद अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी (JCCJ) भी अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर रही है। इसी बीच JCCJ को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को विधायक प्रमोद शर्मा ने JCCJ का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ लिया। सीएम भूपेश बघेल ने प्रमोद शर्मा को गमछा पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया।

नहीं मिला टिकट, कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देंगे शर्मा

बता दें कि प्रमोद शर्मा ने कुछ दिन पहले JCCJ से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि प्रमोद शर्मा बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने कांग्रेस में शामिल होकर सबको हैरान कर दिया है। JCCJ से आए प्रमोद शर्मा को कांग्रेस का टिकट तो नहीं मिला, लेकिन वे कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष नितिन त्रिवेदी का समर्थन करेंगे और उनके पक्ष में माहौल बनाएंगे। प्रमोद शर्मा ब्राह्मण वर्ग से आते हैं और शैलेष नितिन त्रिवेदी भी ब्राहम्ण वर्ग से हैं, ऐसे में अब भाजपा प्रत्याशी टंकराम वर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

इस्तीफा में दिया था अमित जोगी से मतभेदों का हवाला

इस्तीफा देते हुए विधायक प्रमोद शर्मा ने नेता अमित जोगी के साथ मतभेदों का हवाला दिया था। प्रमोद शर्मा ने अपने अगले कदम पर निर्णय लेने से पहले कार्यकर्ताओं से परामर्श करने की बात कही थी। प्रमोद शर्मा ने 2018 का छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जोगी कांग्रेस (JCCJ) के टिकट पर लड़ा और उन्हे जीत थी। शर्मा के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के साथ अच्छे संबंध थे और वह पार्टी की स्थापना के समय से ही जोगी कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • Janata Congress Chhattisgarh Jogi
  • जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी
  • JCCJ MLA Pramod Sharma joins Congress
  • Pramod Sharma resigns from JCCJ
  • JCCJ विधायक प्रमोद शर्मा कांग्रेस में शामिल
  • प्रमोद शर्मा का JCCJ से इस्तीफा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि