जेल में ही रहेंगे MLA यादव, कोर्ट ने बढ़ा दी रिमांड... इस दिन हो सकती है पेशी

Kanak Durga Jha | Sept 04, 2024, 09:19 IST
Share
MLA Yadav will remain in jail court extended his remand
MLA Yadav will remain in jail court extended his remand

Balodabazar violence : बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड कोर्ट ने बढ़ा दी है। यादव 7 दिन और जेल में रहेंगे।

भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव जेल ही रहेंगे। बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड कोर्ट ने बढ़ा दी है। यादव 7 दिन और जेल में रहेंगे। मंगलवार को पेशी के बाद कोर्ट ने उनकी रिमांड 9 सितंबर तक बढ़ा दी है। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को देखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई हुई। इससे पहले, 20 और 27 अगस्त को सुनवाई हुई थी।

जल्द ही चालान पेश करेगी पुलिस

संभावना जताई जा रही है कि पुलिस 10 सितंबर तक कोर्ट में चालान पेश कर सकती है। हालांकि यादव की देवेंद्र यादव ने वकील की तरफ से पुलिस के चालान पेश करने को लेकर बात रखी गई। बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में उन्हें भिलाई पुलिस ने 17 अगस्त को गिरफ्तार किया था।

देवेंद्र पर लगे है गंभीर आरोप

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर बलौदाबाजार हिंसा मामले में लोगों को भड़काने का आरोप लगा है। इसे लेकर पुलिस के पास अहम सबूत भी है। जांच के दौरान पुलिस ने कांग्रेस विधायक को कई बार नोटिस जारी किया था लेकिन, यादव ने बयान देने जाने से मना कर दिया था। देवेंद्र यादव ने कहा था कि पुलिस को बयान लेना है, तो उनके पास और लेकर जाए। कलेक्ट्रेट आगजनी मामले में पूछताछ के लिए तीसरा नोटिस मिलने पर यादव ने बलौदबाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात भी की थी।

क्या है बलौदाबाजार हिंसा

यह मामला जैतखाम को देर रात क्षतिग्रस्त करने की वजह से शुरू हुआ था। सतनामी समुदाय के धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम से करीब 5 किमी मानाकोनी बस्ती में स्थित बाघिन गुफा में लगे सतनामी समाज के धार्मिक चिन्ह जैतखाम को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इसके बाद समाज के लोगों ने कई दिनों तक जमकर प्रदर्शन किया। मामले में समाज के लोगों ने कार्रवाई की मांग की।

आक्रोशित प्रदर्शन के बाद पुलिस ने इस मामले में बिहार निवासी 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि नल-जल योजना कार्य में ठेकेदार पैसे नहीं दे रहा था। इसलिए शराब के नशे में आरोपियों ने तोड़फोड़ कर दी लेकिन इस कार्रवाई से समाज के लोग संतुष्ट नहीं थे।

इस बीच 10 जून को बलौदाबाजार में प्रदर्शन के दौरान लोग अचानक उग्र हो गए और आगजनी कर बवाल मचाने लगे। इस दौरान लोगों का उग्र प्रदर्शन बढ़ता चला गया। हिंसा के दौरान कलेक्टर-एसपी दफ्तर में चारों ओर आग लगा दी गई। इस हिंसा में कई गाड़ियां जला दी गई। इसके बाद कई जनप्रतिनिधि समेत करीब 200 लोगों की गिरफ्तारी हुई।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Bhilai MLA Devendra Yadav
  • devendra yadav
  • भिलाई नगर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव
  • Congress MLA Devendra Yadav
  • कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव
  • Baloda Bazar Violence
  • Balodabazar violence
  • Balodabazar violence case
  • devendra yadav in Balodabazar Violence
  • कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार
  • Baloda Bazar violence case
  • Congress MLA Devendra Yadav's Arrested
  • कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड
  • जेल में ही रहेंगे MLA यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती