जवानों का मानसून स्पेशल ऑपरेशन... नक्सलियों के कोर इलाके में घुसेगी फोर्स

Kanak Durga Jha | May 25, 2025, 14:55 IST
Share
Monsoon special operation soldiers force enter core area Naxals
Monsoon special operation soldiers force enter core area Naxals

मिशन 2026 के शुरू होते ही फोर्स आक्रामक हो गई है खास तौर पर फोर्स उन इलाकों में ऑपरेशन लांच कर रही है जो नक्सलियों के गढ़ और उनके सुरक्षित छिपने के ठिकाने माने जाते थे।

मिशन 2026 के शुरू होते ही फोर्स आक्रामक हो गई है खास तौर पर फोर्स उन इलाकों में ऑपरेशन लांच कर रही है जो नक्सलियों के गढ़ और उनके सुरक्षित छिपने के ठिकाने माने जाते थे। अभी फोर्स ने करेंगुट्टा के पहाड़ि‌यों पर अपना कब्जा जमा लिया है। इसके अलावा फोर्स ने नक्सलियों के सबसे सुरक्षित गढ़ माने जाने वाले अबूझमाड़ में भी न सिर्फ अपनी दखल बढ़ाई है बल्कि यहां नक्सलियों के कोर जोन को ध्वस्त करते हुए अपना कब्जा किया है।

ये खबर भी पढ़िए...Monsoon 2025 : जोरदार बारिश के साथ मानसून की एंट्री... येलो अलर्ट जारी

मानसून में जवान चलाएंगे बड़ा ऑपरेशन

पुलिस सूत्रों की मानें तो मानसून के पहले-पहले फोर्स चाहती है कि नक्सलियों आराम से रह सकते हैं छिप सकते हैं उन सभी पर फोर्स का कब्जा हो जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि मानसून के आते ही जैसे ही बारिश शुरू होगी वैसे ही छोटी-बड़ी नदियां, नाले, पहाड़ी नदियां, नाले उफान पर आ जायेंगे और फोर्स को मूवमेंट में दिक्कतें होंगी।

इसके अलावा नक्सलियों को भी छिपने और नई रणनीति बनाने के लिए तीन महीने का समय मिल जायेगा। ऐसे में फोर्स चाहती है कि बारिश में भी बस्तर के नक्सलगढ़ में फोर्स की पकड़ मजबूत रहे और नक्सलियों को छिपने और प्लानिंग करने का कोई मौका नहीं मिले।

ये खबर भी पढ़िए...बांग्लादेशी महिलाएं छत्तीसगढ़ में चला रही सेक्स रैकेट का धंधा... हुआ बड़ा खुलासा

इस मानसून सुकमा और कोर एरिया पर फोकस

पहले दंतेवाड़ा में नक्सलियों के सुरक्षित पनाहगाह तक फोर्स पहुंची यहां या तो कैंप डाल दिए गये या नक्सलियों के गढ़ में सड़क बनवा दी गई। इसके बाद बीजापुर-सुकमा के सरहदी इलाके जैसे पूवर्ती, सिलगेर जो नक्सलियों के सुरक्षित पनाहगाह थे यहां भी फोर्स ने कैंप खोलकर सड़कों का निर्माण करवा दिया। करेंगुट्टा भी फोर्स के कब्जे में है। ऐसे में अब मानसून के दौरान नक्सली सुकमा के किष्टाराम वाले इलाके और बीजापुर जिले में मौजूद टाइगर रिजर्व के कोर एरिया को अपना ठिकाना बना सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...केमिकल प्रोडक्शन में अब धांधली... एक ही पते पर कई फैक्ट्रियां

यहां नक्सल मूवमेंट बंद

यहां नक्सल मूवमेंट या तो बंद या बेहद कम हो चुकी अभी नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बस्तर जिले में नक्सल मूवमेंट या तोबंद हो गये हैं या बेहद कम हैं। खास तौर पर कोंडागांव, बस्तर के एक बड़े हिस्से में नक्सली गतिविधियां पूरी तरह से थम चुकी हैं।

दंतेवाड़ा में गतिविधियां तो बंद हैं लेकिन यहां के कुछ गांवों में नक्सलियों की थोड़ी उपस्थिति है। बीजापुर और नारायणपुर के बड़े हिस्से में नक्सली गतिविधियां रुकी हुई हैं। फोर्स के अफसरों का कहना है कि बीजापुर और नारायणपुर में नक्सल मूवमेंट जरूर है लेकिन स्थिति कंट्रोल में है।

ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में वन मंत्री के करीबी कर रहे अवैध रेत खनन... पूर्व MLA ने पकड़ी JCB

CG Naxal Attack | CG Naxal News | Chhattisgarh Naxal | chhattisgarh naxal area | Chhattisgarh Naxalites | Chhattisgarh Naxalite news | Chhattisgarh Naxal News | Chhattisgarh Naxal Movement | chhattisgarh naxal terror | दंतेवाड़ा की खबर | दंतेवाड़ा नक्सली न्यूज | दंतेवाड़ा नक्सली ऑपरेशन | दंतेवाड़ा न्यूज

Tags:
  • नक्सली
  • दंतेवाड़ा नक्सली ऑपरेशन
  • दंतेवाड़ा न्यूज
  • दंतेवाड़ा नक्सली न्यूज
  • Chhattisgarh Naxalites
  • Chhattisgarh Naxal
  • दंतेवाड़ा की खबर
  • Chhattisgarh Naxalite news
  • CG Naxal News
  • CG Naxal Attack
  • Chhattisgarh Naxal News
  • chhattisgarh naxal terror
  • chhattisgarh naxal area
  • Chhattisgarh Naxal Movement
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच