घर बैठे बनवा सकते हैं जरूरी डॉक्यूमेंट्स , एक कॉल पर बुलाएं संगवारी

Marut raj | Jan 09, 2025, 09:22 IST
More Sangwari Service Scheme Raipur the sootr
More Sangwari Service Scheme Raipur : छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से आम लोगों के लिए घर बैठे जरूरी दस्तावेज बना कर देने की योजना चलाई जा रही है। इसका नाम है मोर संगवारी योजना। इस योजना के तहत आप घर बैठे जरूरी डॉक्यूमेंट्स बनवा सकते हैं।

More Sangwari Service Scheme Raipur : यदि आप जरूरी दस्तावेज यानी डॉक्यूमेंट्स बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से आम लोगों के लिए घर बैठे जरूरी दस्तावेज बना कर देने की योजना चलाई जा रही है। इसका नाम है मोर संगवारी योजना। इस योजना के तहत आप घर बैठे जरूरी डॉक्यूमेंट्स बनवा सकते हैं।



क्रिस गेल भी लगाएंगे लीजेंड-90 क्रिकेट में चौके-छक्के



इसलिए चलाई जा रही योजना

दरअसल, आम लोगों को कोई भी दस्तावेज या प्रमाण पत्र बनाने के लिए इधर-उधर परेशान होना पड़ता है। इससे उनका समय और पैसा दोंनों बर्बाद होता है। अब मोर संगवारी सेवा योजना लागू होने से आम लोगों को सरकारी दफ्तरों तक जाने की जरूरत नहीं है। मोर संगवारी योजना के तहत संगवारी को घर बुलाकर जरूरी दस्तावेज बनवाए जा सकते हैं।



शिखर धवन, हरभजन सिंह, सुरेश रैना संभालेंगे लीजेंड 90 लीग का कमान



इस तरह उठा सकते हैं योजना का लाभ

संगवारी को घर बुलाने के लिए आपको टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना होगा। इसके बाद आप जो दस्तावेज बनवाना चाहते हैं, उसकी जानकारी देकर अपना अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते हैं। इसके बाद संगवारी आपके घर आकर आपका दस्तावेज बना देगा।



बीजापुर धमाके में सड़क के अंदर दफन बम को क्यों डिटेक्ट नहीं कर पाए जवान



इस योजना से जन्म पंजीयन, जन्म प्रमाण पत्र सुधार, मृत्यु पंजीयन, मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार, विवाह पंजीयन एवं प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र सुधार, आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जन जाति प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, दुकान एवं स्थापना पंजीयन, आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ना या सुधार, शिशु आधार पंजीयन (पांच वर्ष तक के बच्चों का), भूमिसूचना (भूमि उपयोग), नवीन पैन कार्ड में सुधार, डुप्लीकेट पैन कार्ड, दस्तावेजों की नकल, गैर डिजिटल (भूमि रिकार्ड आदि की प्रति), श्रम कार्ड, राशन कार्ड जैसे दस्तावेज बनाए जाते हैं।



तमन्ना भाटिया पूरी करेगी दीवानों की तमन्ना...अदाओं से लुट जाएंगे लवर्स



FAQ

  1. मोर संगवारी योजना क्या है और इसका उद्देश्य क्या है ?
    मोर संगवारी योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक योजना है, जिसके तहत आम लोग घर बैठे जरूरी दस्तावेज बनवा सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से बचाना है, जिससे लोगों का समय और पैसा बच सके और वे आसानी से अपने दस्तावेज घर बैठे बनवा सकें।
  2. मोर संगवारी योजना का लाभ कैसे उठाया जा सकता है ?
    मोर संगवारी योजना का लाभ उठाने के लिए आपको टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना होगा। कॉल करने के बाद, आप जो दस्तावेज बनवाना चाहते हैं, उसकी जानकारी दें और अपॉइंटमेंट बुक करवाएं। इसके बाद संगवारी आपके घर आकर आवश्यक दस्तावेज बना देगा।
  3. मोर संगवारी योजना के तहत कौन से दस्तावेज बनाए जा सकते हैं ?
    मोर संगवारी योजना के तहत विभिन्न दस्तावेज बनाए जा सकते हैं, जैसे: जन्म पंजीयन और जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु पंजीयन और मृत्यु प्रमाण पत्र विवाह पंजीयन और विवाह प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC) राशन कार्ड, श्रम कार्ड, दुकान एवं स्थापना पंजीयन आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ना या सुधार पैन कार्ड में सुधार या डुप्लीकेट पैन कार्ड आदि।


Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • raipur news in hindi
  • cg news in hindi
  • मोर संगवारी एप
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg raipur news
  • cg news live