CM साय के जनदर्शन में 2 हजार से ज्यादा लोग हुए शामिल... सरकारी कामों की कर रहे शिकायत

Kanak Durga Jha | Sept 19, 2024, 14:46 IST
Share
More than 2 thousand people participated in CM Sai's jandarshan
More than 2 thousand people participated in CM Sai's jandarshan

CM Sai's jandarshan : मुख्यमंत्री निवास में आज जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान करीब 2 हजार से ज्यादा लोग जनदर्शन के कार्यक्रम में पहुंचे।

CM Sai's jandarshan : मुख्यमंत्री निवास में आज जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान करीब 2 हजार से ज्यादा लोग जनदर्शन के कार्यक्रम में पहुंचे। इनमें से कई लोग सरकारी कामों की शिकायत लेकर मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर रहे हैं। सरकारी काम के रुकावट, अड़चन और दफ्तर से जुड़े परेशानियों को लेकर लोग सीएम साय से शिकायत कर रहे हैं। पटवारी दफ्तर, पंचायत स्तर के काम, फसल से जुड़े मामले, जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतें और आर्थिक मदद की मांग लेकर ये लोग पहुंचे हैं।

एक-एककर मुलाकात कर रहे सीएम साय

सीएम साय एक-एककर सभी से मुलाकात कर रहे हैं। जशपुर से आई दृष्टिबाधित युवती रूपवर्षा ने पढ़ने में आ रही दिक्कत के लिए ऑर्बिट रीडर यन्त्र के लिए मुख्यमंत्री से गुहार की है। मुख्यमंत्री ने सहायता का आश्वासन दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनी।

मुख्यमंत्री ने केरपे बीजापुर जिले निवासी राजूराम वाचम (उम्र - 21 वर्ष) लीलाशंकर साहू (उम्र - 37 वर्ष) निवासी भेंडरवानी धमतरी जिले को बैटरी व्हीकल, मोहम्मद रसीद कुरैशी (उम्र - 69 वर्ष) निवासी रायपुर को व्हीलचेयर, इंद्रसेन गोस्वामी (उम्र - 27 वर्ष) निवासी बेलसर बलरामपुर जिले को एल-बो क्रेच और विवेक शर्मा (उम्र - 37 वर्ष) निवासी भनपुरी रायपुर को वॉकर दिया।

जनदर्शन में उषा को मिले लाखों रुपए

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिव्यांग कलाकार विवेक भोंसले की मदद की। विवेक ने म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के लिए सरकार से मदद मांगी। 15 हजार रुपये की सहायता राशि सीएम ने जारी की। राजधानी रायपुर के राजा तालाब निवासी विवेक 8 वर्ष की उम्र से ही ढोलक बजाने में माहिर हैं। वहीं, ओरल कैंसर से पीड़ित रायपुर के आमापारा निवासी उषा ठाकुर ने पिछले जनदर्शन में मुख्यमंत्री से इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार की थी। आज प्रदेश के मुखिया ने जनदर्शन में उषा को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • vishnu deo sai
  • CM Vishnu Deo Sai
  • vishnu deo sai news decisions
  • vishnu deo sai news
  • chhattisgarh cm vishnu deo sai
  • CM Sai's jandarshan
  • jandarshan program in cm house
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती