पहले दिन 4000 से ज्यादा मूर्तियां हुईं विसर्जित, महादेव घाट में आज भी हो रहा गणपति विसर्जन

Kanak Durga Jha | Sept 18, 2024, 12:43 IST
Share
More than 4000 idols immersed first day ganesh visarjan
More than 4000 idols immersed first day ganesh visarjan

राजधानी रायपुर में स्थित महादेव घाट में गणेश विसर्जन धूमधाम से हो रहा है। वहीं बप्पा की विदाई करने में श्रद्धालुओं की आंखें नम हो रही है, बच्चे रो रहे हैं।

Ganesh Viasarjan In Mahadev Ghat In Raipur : राजधानी रायपुर में स्थित महादेव घाट में गणेश विसर्जन धूमधाम से हो रहा है। वहीं बप्पा की विदाई करने में श्रद्धालुओं की आंखें नम हो रही है, बच्चे रो रहे हैं। महादेव घाट में पहले ही दिन 4 हजार से ज्यादा मूर्तियों को विसर्जित किया गया। इनमें 345 बड़ी मूर्तियां और 3900 छोटी मूर्तियां शामिल थीं। वहीं बप्पा के विसर्जन का सिलसिला अब भी जारी है। दूसरे दिन भी घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। विसर्जन कुण्ड में बड़ी मूर्तियों को क्रेन के द्वारा विसर्जित किया जा रहा है।

निगम ने जारी किया नियम

बता दें कि, गणपति विसर्जन के लिए रायपुर नगर निगम द्वारा कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है। नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा मूर्ति विसर्जन के लिए 12 घंटे का समय दिया है। इसके लिए महादेव घाट में सुबह 6 बजे से लेकर संध्या 6 बजे तक श्रद्धालु बप्पा की मूर्ति का विसर्जन कर सकते हैं। नगर निगम के विसर्जन कुण्ड में उपलब्ध क्रेन एवं रोलिंग मशीन की सहायता से मूर्तियों को विसर्जित कर रहे हैं।

बप्पा की विदाई में रो रहे भक्त

विसर्जन कुण्ड की व्यवस्था के अंतर्गत मूर्ति विसर्जन करने श्रीगणेश भक्तों का मेला सुबह से लग गया। वहीं बप्पा को विदा करने में भक्तों की आंखें नम हो रही हैं। महादेव घाट में एक बच्ची बप्पा की विदाई में रो पड़ी। बता दें कि विसर्जन के लिए निगम ने 8 - 8 घंटे की तीन पालियों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जोनवार ड्यूटी आज दिनांक 17 सितम्बर से लेकर 23 सितम्बर तक लगायी गयी है। इसके साथ ही क्रेन, गोताखोर, फायर ब्रिगेड, फर्स्ट एड मेडिकल कैंप लगाया गया है।

बप्पा के विसर्जन के लिए रायपुर नगर निगम सहित गृह विभाग, होम गार्ड, सीएमएचओ का सहयोग निर्देशानुसार प्रशासनिक व्यवस्था में मिल रहा है। इस हेतु नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने पूर्व में ही आवश्यक निर्देश प्रशासनिक तौर पर श्रीगणेश मूर्तियों की विसर्जन व्यवस्था देने जारी किये है। इसके साथ ही विसर्जन के लिए एक समिति का भी गठन किया गया है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • गणेश विसर्जन
  • रायपुर में गणेश विसर्जन
  • Ganesh Viasarjan In Mahadev Ghat In Raipur
  • Ganesh Viasarjan In Mahadev Ghat
  • गणपति विसर्जन
  • गणपति विसर्जन 2024
  • 4000 से ज्यादा मूर्तियां हुई विसर्जित
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति