रायपुर के पिकाडली होटल में पुलिस का छापा, आधे दर्जन से ज्यादा जुआरी गिरफ्तार... लाखों रुपए जब्त
Kanak Durga Jha | Aug 30, 2024, 17:07 IST
more than half dozen gamblers arrested from hotel piccadily
छत्तीसगढ़ बेबीलॉन होटल में छापा मारने के बाद पुलिस ने एक और जाने-माने होटल में छापा मारा है। छापेमारी की इस कार्रवाई में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया, साथ ही लाखों रुपए जब्त किए।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। बेबीलॉन होटल में छापा मारने के बाद पुलिस ने एक और जाने-माने पिकाडली होटल में छापा मारा है। छापेमारी की इस कार्रवाई में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया, साथ ही लाखों रुपए जब्त किए। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 311 में छापेमारी की। पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
दरअसल, बेबीलॉन होटल मामले की तरह ही पिकाडली होटल में जुए की महफिल सजी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। जिसके बाद पुलिस की टीम ने होटल में देर रात धावा बोल दिया। इस दौरान पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 311 में छापेमारी की। छापे की कार्रवाई में पुलिस ने देखा कि आधे दर्जन से ज्यादा लोग एक ही कमरे में बैठकर जुआ खेल रहे है। बता दें कि, इसकी सूचना एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को मिली थी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सरस्वती नगर के पिकाडली होटल में एक कमरे में कुछ संदिग्ध लोग मौजूद थे। एंटी क्राइम यूनिट और सरस्वती नगर थाने की पुलिस गुरुवार रात होटल रेड की कार्रवाई की। कमरे में 9 लड़के मौजूद थे। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो ताशपत्ती और 4 लाख 7 हजार रुपए बरामद किया। बता दें कि इस मामले में भी रसूखदार परिवार के युवक शामिल है। आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये आरोपी संजय तखतानी, प्रभात मलंग, राजेश मनधानी, सुनील पंजवानी, तरुण, अमित जैन, दिनेश मोटवानी, राकेश इडवानी, मनोहर मंधानी है। इनमें से ज्यादातर आरोपी रायपुर के ही रहने वाले हैं। इस मामले में पुलिस पिकाडली होटल की मालिक पर भी एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने बेबीलॉन कैपिटल होटल में छापा मारा था। इस मामले में भी लाखों रुपए जब्त किया गया था। बता दें कि, इस होटल में भी करोड़पति परिवार के युवक शामिल थे। छापेमारी के बाद पुलिस ने बेबीलॉन कैपिटल होटल के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की थी।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
जुए की सजी थी महफिल
लाखों रुपए जब्त
पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
बेबीलॉन होटल में पड़ा था छापा
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari