Weather Update : रायपुर में रात से बारिश का दौर जारी, आज एमपी के 27 और छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में यलो अलर्ट

Deeksha Nandini Mehra | Aug 22, 2024, 09:01 IST
Share
mp weather update 10 aug
mp weather update 10 aug

मौसम विभाग ने बिलासपुर और बलौदाबाजार समेत 16 जिलों में, वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत 27 जिलों में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

MP CG Weather Update Today : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरूवार सुबह से भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बिलासपुर और बलौदाबाजार समेत 16 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 27 जिलों में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अलर्ट

छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने बलरामपुर, रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, जांजगीर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोरिया और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक बारिश

24 अगस्त से बारिश का एक सिस्टम फिर एक्टिव हो रहा है। इससे सभी संभागों में भारी वर्षा की संभावना है। 1 जून से 21 अगस्त तक प्रदेश में 855.8 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य बारिश ( 829.9 मिमी) से 3% अधिक है।

एमपी के इन जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने ग्वालियर, मुरैना, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, इंदौर, रायसेन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर और शहडोल में तेज बारिश यलो अलर्ट जारी है। वहीं भोपाल, जबलपुर और उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक प्रदेश में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की है। 24 और 25 अगस्त को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम और सागर संभाग के 31 जिलों के लिए भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP Weather update
  • Weather update
  • एमपी मौसम अपडेट
  • rain yellow alert
  • बारिश का येलो अलर्ट
  • छत्तीसगढ़ में बारिश
  • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
  • छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट
  • CG Today Weather Update
सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से साबित नहीं होती लड़की की उम्र, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपहरण के आरोपी को किया बरी

By Harrison Masih

सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से साबित नहीं होती लड़की की उम्र, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपहरण के आरोपी को किया बरी
आरसीए चुनाव के रिजल्ट राजस्थान हाईकोर्ट की सुनवाई पर निर्भर, 7 अक्टूबर को आदेश की उम्मीद

By Ashish Bhardwaj

आरसीए चुनाव के रिजल्ट राजस्थान हाईकोर्ट की सुनवाई पर निर्भर, 7 अक्टूबर को आदेश की उम्मीद
राजस्थान में पशुधन मिशन में गड़बड़ी की जांच शुरू; रिकॉर्ड में 500 बकरियां, जमीन पर खाली फार्म

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में पशुधन मिशन में गड़बड़ी की जांच शुरू; रिकॉर्ड में 500 बकरियां, जमीन पर खाली फार्म
भागीरथपुरा कांड में केमिकल मिलाने की साजिश पर जांच ही नहीं हुई, इतने सारे बयान थे मौजूद

By Sanjay Gupta

भागीरथपुरा कांड में केमिकल मिलाने की साजिश पर जांच ही नहीं हुई, इतने सारे बयान थे मौजूद
राजस्थान के चार जिले देश के पिछड़े जिलों में शामिल, जानें यूथपावर रिपोर्ट में पूरे राज्य का प्रदर्शन

By Jageshwar prasad

राजस्थान के चार जिले देश के पिछड़े जिलों में शामिल, जानें यूथपावर रिपोर्ट में पूरे राज्य का प्रदर्शन
मध्य प्रदेश से सोमनाथ-द्वारका पहुंचना होगा आसान, 6 राज्यों को जोड़ने वाला मेगा एक्सप्रेसवे बदलेगा सफर

By Manya Jain

मध्य प्रदेश से सोमनाथ-द्वारका पहुंचना होगा आसान, 6 राज्यों को जोड़ने वाला मेगा एक्सप्रेसवे बदलेगा सफर
गर्मी का सितम बढ़ा: राजस्थान में तापमान 40 डिग्री पार; 15 अक्टूबर के बाद राहत की उम्मीद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

गर्मी का सितम बढ़ा: राजस्थान में तापमान 40 डिग्री पार; 15 अक्टूबर के बाद राहत की उम्मीद