देश के बड़े उद्योगपतियों से निवेश लाने मुंबई में इन्वेस्टर मीट कल
mumbai investor meet 2025 : छत्तीसगढ़ में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले दिल्ली में एक इन्वेस्टर मीट हो चुकी है। इसके बाद अब मुंबई में इसका आयोजन किया जा रहा है। कल यानी गुरुवार 23 जनवरी 2025 होने वाले इस आयोजन में सीएम विष्णुदेव साय शामिल होने मुंबई जाएंगे।
CGPSC घोटाले में 2 अफसरों को गिरफ्तार करेगी CBI ,राज्यपाल ने दी अनुमति
नई औद्योगिक नीति के फायदे बताएंगे
जानकारी के अनुसार मुंबई में 23 जनवरी 2025 को छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर मीट का कार्यक्रम होने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए CM विष्णुदेव साय आज 22 जनवरी की शाम साढ़े 5 बजे मुंबई जाएंगे। इन्वेस्टर मीट में कई उद्योगपतियों से सीएम साय की मुलाकात होगी। दिल्ली इन्वेस्टर मीट में सीएम ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों को साझा करते हुए इसे निवेशकों के लिए बेहद अनुकूल बताया था।
CG Breaking : नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन फॉर्म
दिल्ली में मिले थे 15 हजार करोड़ के प्रस्ताव
उल्लेखनीय है कि सीएम विष्णु साय दिल्ली इन्वेस्टर मीट में भी शामिल हुए थे। इसमें सीएम ने देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया था। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ सरकार को 15 हजार 184 करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए।
सांसद चंद्रशेखर आजाद रायपुर सेंट्रल जेल में... बलौदा बाजार हिंसा केस
FAQ
- छत्तीसगढ़ में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए किस आयोजन का आयोजन किया जा रहा है ?
छत्तीसगढ़ में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए "इन्वेस्टर मीट" का आयोजन किया जा रहा है, जिसका आयोजन दिल्ली और अब मुंबई में हो रहा है। - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुंबई में इन्वेस्टर मीट में क्या बताने वाले हैं ?
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुंबई में इन्वेस्टर मीट में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2024-30 के फायदे और इसे निवेशकों के लिए अनुकूल बताते हुए उन्हें निवेश के लिए आकर्षित करेंगे। - दिल्ली में हुए इन्वेस्टर मीट के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार को कितने निवेश प्रस्ताव मिले थे ?
दिल्ली इन्वेस्टर मीट के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार को 15 हजार 184 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले थे।
डिप्टी कलेक्टर का 25 साल का बेटा ईयरबड्स के चक्कर में डैम में डूबा,मौत