डिप्टी कलेक्टर का 25 साल का बेटा ईयरबड्स के चक्कर में डैम में डूबा,मौत

Kanak Durga Jha | Jan 22, 2025, 10:56 IST
Share
Raigarh Deputy Collector son died due to drowning in a dam the sootr
Raigarh Deputy Collector son died due to drowning in a dam the sootr

डिप्टी कलेक्टर का 25 साल का बेटा बैगर गहराई का पता किए ईयरबड्स तलाशने के लिए वह पानी में उतर गया। उसे डूबता देख मौके पर मौजूद उसके दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें भी तैरना नहीं आता था।

Raigarh Deputy Collector's son died due to drowning in a dam : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। रायगढ़ जिले के डिप्टी कलेक्टर के बेटे की डैम में डूबने से मौत हो गई है। हादसा टीपाखोल डैम में हुआ है। दोस्तो के साथ वह डैम पर घूमने के लिए गया था। देर रात तक गोताखोरों ने उसे तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। बुधवार सुबह उसका शव बरामद किया गया।

CGPSC घोटाले में 2 अफसरों को गिरफ्तार करेगी CBI ,राज्यपाल ने दी अनुमति



गेट खोलने वाले पॉइंट पर खड़ा था जॉय

जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले में अजय लकड़ा डिप्टी कलेक्टर हैं। उनका 25 साल का बेटा जॉय लकड़ा दिल्ली में पढ़ाई करता था। वह कॉलेज की छुट्टियों में रायगढ़ आया हुआ था। यहां मंगलवार की शाम तकरीबन 8 से साढ़े 8 बजे के बीच अपने दो दोस्तों के साथ टीपाखोल डैम घूमने गया था। बताया जा रहा है कि इसी बीच वह जब डैम के ऊपर गेट खोलने वाले पॉइंट पर खड़ा हुआ था, तभी उसका ईयरबड्स पानी में गिर गया।



CG Breaking : नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन फॉर्म



बैगर गहराई का पता किए ईयरबड्स तलाशने के लिए वह पानी में उतर गया। उसे डूबता देख मौके पर मौजूद उसके दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें भी तैरना नहीं आता था। ऐसे में वे अपने दोस्त को नहीं बचा सके और जॉय गहरे पानी में समा गया। युवक के डेम में डूबने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।



उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में आपका अकाउंट है तो सतर्क रहें,104 पर FIR



दिनभर मार्केट घूमने के बाद डैम पहुंचे थे

घटना की जानकारी के बाद कोतरा रोड पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम रात 12 बजे तक डूबे युवक को ढूंढ़ती रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह उसका शव बरामद कर लिया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तीनों दोस्त साथ में पढ़ाई करते हैं। छुट्टी के के चलते तीनों रायगढ़ घूमने आए थे। मंगलवार को पूरा दिन मार्केट घूमने के बाद तीनों दोस्त प्लान बनाकर टीपाखोल डैम पहुंचे थे और यहां यह हादसा हो गया।



जज आकांक्षा भारद्वाज सेवा से बर्खास्त, हाईकोर्ट के आदेश पर निकाला

FAQ

  1. रायगढ़ जिले में डिप्टी कलेक्टर के बेटे की डूबने से मौत किस डैम में हुई ?
    रायगढ़ जिले के डिप्टी कलेक्टर के बेटे की डूबने से मौत टीपाखोल डैम में हुई है।
  2. जॉय लकड़ा डेम में डूबने से पहले कहां गया था और वह किस कारण पानी में गिरा ?
    जॉय लकड़ा टीपाखोल डैम पर अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था, जहां उसका ईयरबड्स पानी में गिर गया, जिसे तलाशने के लिए वह पानी में उतरा और डूब गया।
  3. जॉय लकड़ा को डूबने के बाद बचाने का प्रयास किसने किया था और क्या परिणाम निकला ?
    जॉय के दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें तैरना नहीं आता था, जिससे वे उसे बचा नहीं सके और जॉय डूब कर गहरे पानी में समा गया।


Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Raigarh News
  • रायगढ़ न्यूज
  • डिप्टी कलेक्टर
  • raigarh news in hindi
  • रायगढ़ न्यूज इन हिंदी
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
  • Earbuds
आज इंदौर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल, इसके बाद सड़क विकास निगम की बैठक में लेंगे हिस्सा

By Aman Vaishnav

आज इंदौर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल, इसके बाद सड़क विकास निगम की बैठक में लेंगे हिस्सा
तू बाहर निकल जा, तेरी यहां कोई जरूरत नहीं...रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की डांट के बाद आरोपी ने की थी हत्या

By Aman Vaishnav

तू बाहर निकल जा, तेरी यहां कोई जरूरत नहीं...रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की डांट के बाद आरोपी ने की थी हत्या
पटाखे 40% तो ड्राई फ्रूट्स 30% तक महंगे, दिवाली की खरीदारी में बिगड़ा आम जनता का बजट, दुकानों पर 33% तक घटे खरीदार

By Aman Vaishnav

पटाखे 40% तो ड्राई फ्रूट्स 30% तक महंगे, दिवाली की खरीदारी में बिगड़ा आम जनता का बजट, दुकानों पर 33% तक घटे खरीदार
NEWS STRIKE: बयान से बवाल, सफाई से सवाल! क्या विवादों से बढ़ती है बाबा बागेश्वर की लोकप्रियता?

By Harish Divekar

NEWS STRIKE: बयान से बवाल, सफाई से सवाल! क्या विवादों से बढ़ती है बाबा बागेश्वर की लोकप्रियता?
एमपी और राजस्थान में रात में बढ़ी ठंड, छत्तीसगढ़ में चक्रवात मुरासु के असर से बिजली गिरने की संभावना

By Aman Vaishnav

एमपी और राजस्थान में रात में बढ़ी ठंड, छत्तीसगढ़ में चक्रवात मुरासु के असर से बिजली गिरने की संभावना
बैतूल में ठेकेदार कानून से ऊपर? सरकारी विश्रामगृह में बिना अनुमति लगा दिया मिक्सर प्लांट, सालभर से अफसर खामोश

By The Sootr

बैतूल में ठेकेदार कानून से ऊपर? सरकारी विश्रामगृह में बिना अनुमति लगा दिया मिक्सर प्लांट, सालभर से अफसर खामोश
एमपी पुलिस हाउसिंग: निर्माण कार्यों में 63.20 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, जिम्मेदारों से कब होगी वसूली?

By Ramanand Tiwari

एमपी पुलिस हाउसिंग: निर्माण कार्यों में 63.20 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, जिम्मेदारों से कब होगी वसूली?